फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Infection rate crosses 10 Percent in six more districts of the country Center alerts

कोरोना: देश के छह और जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी पार, केंद्र ने किया अलर्ट

Wed, 07 Jul 2021 07:28 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Jul 2021 07:28 AM IST
सार

  • देश के 77 जिलों में संक्रमण दर सबसे ज्यादा, पूर्वोत्तर के सात राज्यों में ही 48 जिले शामिल

विज्ञापन
Corona Infection rate crosses 10 Percent in six more districts of the country Center alerts
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

एक तरफ देश के अधिकांश जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण कम हुआ है। वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर राज्यों में स्थिति गंभीर बनती जा रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान छह और जिलों की पहचान हुई है जहां संक्रमण दर 10 फीसदी से भी अधिक पहुंच गई है।

विज्ञापन


इसी के साथ ही सबसे ज्यादा संक्रमण दर वाले जिलों की कुल संख्या बढ़कर 77 पहुंच गई है। 29 जून तक देश के 71 जिलों में रोजाना 10 फीसदी से अधिक सैंपल संक्रमित मिल रहे थे। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी चिंता व्यक्त की है। मंत्रालय को आशंका है कि इन जिलों का असर कहीं देश के दूसरे राज्य या जिले पर न पड़े। इसके लिए प्रभावित राज्यों को तत्काल सख्त कदम उठाने और केंद्र से उच्च स्तरीय टीमों को भेजने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 77 में से 48 जिले (62 फीसदी) पूर्वोत्तर राज्यों के हैं जहां संक्रमण दर सबसे ज्यादा दर्ज की जा रही है। सबसे ज्यादा स्थिति अरुणाचल प्रदेश में गंभीर है जहां 19 जिलों में 10-10 फीसदी से अधिक सैंपल रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के अलावा मणिपुर के आठ, मेघालय के सात, नागालैंड व सिक्किम के चार-चार और असम के दो जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। त्रिपुरा में भी चार जिलों में संक्रमण दर सबसे अधिक मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केंद्र सरकार ने हाल ही में केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में उच्च स्तरीय टीमों को तैनात किया। ये टीमें स्थिति का आकलन करने के साथ ही संबंधित राज्य सरकारों को सार्वजनिक स्वास्थ्य गतिविधियों पर योजनाबद्ध तरीके से काम करने के सुझाव भी देगीं।


देश में सबसे ज्यादा संक्रमण इस जिले में
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अभी देश में सबसे ज्यादा संक्रमण अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में फैला है। यहां हर दिन 86 फीसदी से अधिक सैंपल कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। एंटीजन और आरटी पीसीआर दोनों ही जांच में संक्रमण दर एक समान मिल रही है। पूर्वी कामेंग में 86.67 फीसदी संक्रमण दर है जोकि बीते डेढ़ साल में पूरे देश में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed