फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona In World Corona Cases in china, Coronavirus Shanghai, Covid19 britain, usa

फिर से डराने लगा कोरोना: चीन के शंघाई में खौफनाक हालात, ब्रिटेन में एक सप्ताह में 50 लाख केस, जानें अन्य देशों का हाल

Sun, 03 Apr 2022 12:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 Apr 2022 12:04 PM IST
सार

चीन में दो साल बाद पहली बार कोरोना फिर से बेकाबू होता जा रहा है। यहां संक्रमण 31 राज्यों में फैल चुका है और इसे नियंत्रित करने के लिए जिस शून्य कोविड नीति को अमल में लाया जा रहा है वह फ्लॉप साबित हो रही है। देश में कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप का सर्वाधिक प्रभाव है और संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार के करीब पहुंच चुका है।

विज्ञापन
Corona In World Corona Cases in china, Coronavirus Shanghai, Covid19 britain, usa
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में भले ही कोरोना के मामले कम हो रहे हो लेकिन कई अन्य देशों में यह फिर से तबाही मचाने लगा है। ग्लोबल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई ऐसे देश हैं जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। आइए जानते हैं इन देशों में कोरोना से किस तरह के हालात हैं..

विज्ञापन


चीन में हालात भयावह, शंघाई में स्थिति खतरनाक
चीन में आए दिन कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,146 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जो करीब दो साल पहले पहली लहर के चरम के बाद से सबसे अधिक है। शंघाई में एक दिन में रिकॉर्ड 8226 केस दर्ज किए गए हैं।  देश के कई प्रांतों में बेहद ही खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि चीनी प्रशासन ने देश की वीत्तिय राजधानी शंघाई में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान लोगों को घर में रहने के लिए कहा जा रहा है। बाहर निकलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  इतना ही नहीं शहर में आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ गई हैं। विदेशों कों निर्यात किए जाने वाले सामानों की सप्लाई रोक दी गई है।
विज्ञापन


चीन के शंघाई में अस्पताल मरीजों से फुल
हालात इतना खराब हो चुके हैं कि शंघाई के किसी भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। इसके बावजूद चीन का दावा है कि शंघाई में कोरोना संक्रमण से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में भर्ती और मृत्यु होने की दर फिर से बढ़ी
ब्रिटेन में अस्पताल में भर्ती और मृत्यु होने की दर फिर से बढ़ रही है क्योंकि कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 19 से लेकर 26 मार्च तक यहां कोरोना के लगभग 50 लाख नए मामले सामने आए हैं। नवीनतम उछाल अधिक पारगम्य ओमाइक्रोन संस्करण BA.2 द्वारा संचालित है। जो पूरे ब्रिटेन में प्रमुख वेरिएंट है।

दक्षिण कोरिया में भी हालात भयावह
दक्षिण कोरिया में बीते 24 घंटों में कोरोना के 264,171 नए मामले दर्ज किए गए और 306 लोगों की मौत हो गई। यहां भी अस्पताल में मरीज को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है।

अमेरिका की 73 फीसदी काउंटीज में आबादी घटी
अमेरिका में  जनगणना के बाद डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बता दें बीते दो साल में भारी संख्या में कोरोना से हुई मौत के कारण अमेरिका की 73 फीसदी काउंटीज में आबादी घट गई है। इन काउंटीज में मौतों का आकंड़ा 2019 में जहां 45.5% था वहीं इसकी दर अगले साल यानी 2020 में करीब 10 फीसदी तक बढ़ गई। लिहाजा 2020 में 55.5% फीसदी मौतें हुईं।


भारत का हाल
भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 1,096 मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 81 लोगों की मौत भी हुई और 1,447 लोग डिस्चार्ज हुए। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 13,013 सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.24 करोड़ (4,24,93,773 ) हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed