फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Corona In india more than 21 thousand active cases, infection spread fastest in these ten states, know

कोरोना के डराने वाले आंकड़े: 21 हजार से ज्यादा एक्टिव केस, इन दस राज्यों में सबसे तेज फैला संक्रमण, जानें

Tue, 04 Apr 2023 02:12 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2023 02:12 PM IST
सार

पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के चलते नौ लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें पंजाब, दिल्ली और केरल में दो-दो लोगों ने जान गंवाई। जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona In india more than 21 thousand active cases, infection spread fastest in these ten states, know
भारत में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। ये आंकड़े डराने वाले हैं। लगातार तीसरे दिन 24 घंटे के अंदर तीन हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को कुल एक लाख 64 हजार 740 लोगों की जांच हुई। इनमें 3,038 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हजार से अधिक हो गई। मतलब अब देश में 21,179 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये आंकड़े मंगलवार को जारी किए हैं। 
विज्ञापन


 

इन दस राज्यों में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज
राज्य   कुल केस सक्रिय मामले    
केरल 68,39,529 6,229    
महाराष्ट्र   81,45,590 3,532  
गुजरात 12,83,106 2,214
दिल्ली     20,11,034 1,406
हिमाचल प्रदेश 3,15,025     1,379
कर्नाटक 40,78,095   1,372
तमिलनाडु 35,97,304   993
हरियाणा   10,58,159   785 
गोवा 2,60,234 713
उत्तर प्रदेश 21,29,217   543
 
(आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए हैं।)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में सात लोगों ने गंवाई जान 
पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना संक्रमण के चलते नौ लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इनमें पंजाब, दिल्ली और केरल में दो-दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में एक-एक संक्रमित की जान चली गई। इसी के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 30 हजार 901 हो गई है। 

हफ्ते भर में 19 हजार से ज्यादा मरीज बढ़ गए 
तारीख नए मरीज
03 अप्रैल 3,038
02 अप्रैल 3,641
01 अप्रैल 3,824
31 मार्च 2,994
30 मार्च 3,095
29 मार्च   3,016
 
नोट : आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लिए गए हैं। 


 
विज्ञापन

कोरोना से जुड़े अन्य आंकड़े
  • देश में अब तक चार करोड़ 47 लाख 29 हजार 284 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 
  • अब तक संक्रमित हुए लोगों में 0.05 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसे सक्रिय मरीज कहते हैं। 
  • 98.76 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से 1.19 प्रतिशत मरीजों की मौत हुई। 
  • अब तक 220.66 करोड़ कोविड डोज लगाए जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed