फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in India highest single-day spike 24879 new COVID19 cases and 487 deaths Positive cases stand at 767296

Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 24879 नए मामले दर्ज, 487 की मौत, संक्रमितों की संख्या 767296

Thu, 09 Jul 2020 03:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 09 Jul 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Corona in India highest single-day spike 24879 new COVID19 cases and 487 deaths Positive cases stand at 767296
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गुरुवार को फिर नया रिकॉर्ड बना। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 24,879 मामले आने के साथ ही गुरुवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,296 पर पहुंच गई जबकि 487 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21,129 हो गई।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में 4,76,377 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि अब भी 2,69,789 लोग संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 62.08 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से जिन 487 लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 198, तमिलनाडु में 64, कर्नाटक में 54, दिल्ली में 48, पश्चिम बंगाल में 23, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 16, आंध्र प्रदेश में 12, तेलंगाना में 11, राजस्थान में 10, मध्यप्रदेश में सात, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में छह-छह, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में तीन-तीन तथा असम में दो लोगों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से करीब 75 फीसदी नए मामले सामने आए। अभी तक इस वैश्विक महामारी से देश में कुल 21,129 लोगों की मौत हुई है। इनमें से सबसे अधिक 9,448 लोगों ने महाराष्ट्र में जान गंवाई। इसके बाद दिल्ली में 3,213, गुजरात में 1,993, तमिलनाडु में 1,700, उत्तर प्रदेश में 845, पश्चिम बंगाल में 827, मध्यप्रदेश में 629, राजस्थान में 482 और कर्नाटक 470 लोगों की मौत हुई।

तेलंगाना में कोविड-19 से 324, हरियाणा में 282, आंध्र प्रदेश में 264, पंजाब में 178, जम्मू कश्मीर में 149, बिहार में 107, ओडिशा में 48, उत्तराखंड में 46 और केरल में 27 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार झारखंड में 22, असम में 16, छत्तीसगढ़ और पुदुचेरी में 14-14, हिमाचल प्रदेश में 11, गोवा में आठ, चंडीगढ़ में सात, अरुणाचल प्रदेश में दो और मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक शख्स की मौत हुई। उसने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें किसी न किसी अन्य बीमारी की वजह से हुईं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमितों के सबसे अधिक 2,23,724 मामले सामने आए। तमिलनाडु में 1,22,350, दिल्ली में 1,04,864, गुजरात में 38,333, उत्तर प्रदेश में 31,156, तेलंगाना में 29,536 और कर्नाटक में 28,877 मरीज संक्रमित पाए गए।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 24,823, आंध्र प्रदेश में 22,259, राजस्थान में 22,063, हरियाणा में 18,690 और मध्यप्रदेश में 16,036 मामले सामने आए। असम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,336, बिहार में 10,624 और जम्मू कश्मीर में 9,261 पर पहुंच गई। पंजाब में अभी तक कोरोना वायरस के 6,907 जबकि केरल में 6,195 मामले सामने आए।

छत्तीसगढ़ में 3,525, उत्तराखंड में 3,258, झारखंड में 3,096, गोवा में 2,039, त्रिपुरा में 1,761, मणिपुर में 1,435, हिमाचल प्रदेश में 1,101 और लद्दाख में 1,041 मामले सामने आए।


पुदुचेरी में 1,008, नगालैंड में 657, चंडीगढ़ में 513 तथा दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 408 लोग संक्रमित पाए गए। अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 287, मिजोरम में 197, अंडमान और निकोबार द्वीप में 149, सिक्किम में 133 मामले सामने आए जबकि मेघालय में 80 मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed