फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona in India COVID19 case tally crosses 9 lakh with 28498 new cases and 553 deaths total positive cases stand at 906752

Corona in India: देश में संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख के पार, 24 घंटे में 28498 नए मामले सामने आए, 553 की मौत

Tue, 14 Jul 2020 02:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jul 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Corona in India COVID19 case tally crosses 9 lakh with 28498 new cases and 553 deaths total positive cases stand at 906752
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन में कोरोना वायरस के 28,498 नए मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले मंगलवार को नौ लाख के आंकड़े को पार कर गए। देश में लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

मंगलवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 553 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 23,727 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,06,752 हो गए जिनमें से 3,11,565 लोगों का उपचार चल रहा है और 5,71,460 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि करीब 63.02 प्रतिशत मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


13 जुलाई तक 1.20 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच हुईं
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 13 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,20,92,503 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 2,86,247 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 के मामलों को एक लाख पहुंचने में 110 दिन लगे थे और केवल 56 दिनों में ही यह नौ लाख के पार पहुंच गया। आकंड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 553 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 193 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद कर्नाटक में 73, तमिलनाडु में 66, दिल्ली में 40, आंध्र प्रदेश में 37, पश्चिम बंगाल में 24, उत्तर प्रदेश में 21, बिहार में 17, राजस्थान में 15, गुजरात और मध्यप्रदेश में 10-10 लोगों की जान गई है।

वहीं, तेलंगाना में नौ, जम्मू-कश्मीर में आठ, हरियाणा में सात, ओडिशा में छह, पंजाब में पांच, झारखंड तथा गोवा में तीन-तीन, केरल तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम, दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से अभी तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10,482 लोगों ने जान गंवाई है। इसके बाद दिल्ली में 3,411, गुजरात में 2,055, तमिलनाडु में 2,032, पश्चिम बंगाल में 956, उत्तर प्रदेश में 955, कर्नाटक में 757, मध्य प्रदेश में 663, राजस्थान में 525, और तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश में 365 लोगों की मौत हुई।

हरियाणा में कोविड-19 के 308, पंजाब में 204, जम्मू-कश्मीर में 187, बिहार में 160, ओडिशा में 70, उत्तराखंड में 49, असम में 36 और केरल तथा झारखंड में 33-33 लोगों ने जान गंवाई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महामारी से छत्तीसगढ़ में 19, पुदुचेरी में 18, गोवा में 17 हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में आठ, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा में दो-दो, लद्दाख, दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से ही कोई बीमारी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,60,924 मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,42,798, दिल्ली में 1,13,740, गुजरात में 42,722, कर्नाटक में 41,581, उत्तर प्रदेश में 38,130 और तेलंगाना में 36,221 मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में 31,448, आंध्र प्रदेश में 31,103, राजस्थान में 24,936, हरियाणा में 21,894 और मध्य प्रदेश में 18,207 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 17,959, असम में 16,806, ओडिशा में 13,737, जम्मू-कश्मीर में 10,827 हो गए हैं। पंजाब में अब तक संक्रमण के 8,178 जबकि केरल में 8,322 मामले सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,217, झारखंड में 3,898, उत्तराखंड में 3,608, गोवा में 2,583, त्रिपुरा में 2,080, मणिपुर में 1,626, पुडुचेरी में 1,468, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में 1,093 मरीज हैं।



नगालैंड में 845, चंडीगढ़ में 588 तथा दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन और दीव में 495 मामले सामने आए हैं। अरुणाचल प्रदेश में 387, मेघालय में 318, मिजोरम में 233, सिक्किम में 192 और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 166 लोग संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed