फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona in India: covid 19 positive number crosses 50 lakh

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार, 81989 लोग गंवा चुके जान

Wed, 16 Sep 2020 01:05 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Sep 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
corona in India: covid 19 positive number crosses 50 lakh
कोरोना वायरस जांच - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के मामले मंगलवार रात 50 लाख के पार पहुंच गए। केवल 11 दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख से बढ़कर 50 लाख पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 39,26,096 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में 83,809 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या 49,30,236 हो गई थी। इस दौरान 1,054 मरीजों की मौत के साथ ही देश में 80,776 लोग इससे जान गंवा चुके थे। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल 50,05,963 लोग संक्रमित हैं। इनमें से  39,26,096 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 81,989 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन


रिकवरी के मामले में सबसे आगे भारत
दुनिया भर से कोविड-19 के आंकड़ों का संग्रह करने वाले अमेरिका के जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों के संदर्भ में भारत सबसे आगे है, उसके बाद ब्राजील और फिर अमेरिका का स्थान आता है। विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से प्रभावित लोगों के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है जबकि मृतकों के आंकड़ों के लिहाज से अमेरिका और ब्राजील के बाद वह तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.64 प्रतिशत है कोरोना मृत्युदर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 38,59,399 हो गई है, इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ दर 78.28 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। रिकवर होने वालों की अधिक संख्या के कारण ठीक हो चुके मरीजों और ऐक्टिव मरीजों के बीच अंतर भी लगातार बढ़ रहा है। यह अंतर अब 22 लाख के पार चला गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,90,061 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 20.08 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed