{"_id":"5e87f0958ebc3e72af6156a8","slug":"corona-effect-marriage-was-solemnised-on-video-call-in-maharashtra-qazi-says-both-family-are-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में लॉकडाउन का असर: वीडियो कॉल के जरिए हुआ निकाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में लॉकडाउन का असर: वीडियो कॉल के जरिए हुआ निकाह
Sat, 04 Apr 2020 07:57 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:57 AM IST
विज्ञापन
फोन पर निकाह कराते काजी
- फोटो : ANI
कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। ऐसे में जिन लोगों की शादी की तारीख आ रही है वो या तो दो बराती लेकर पहुंच रहे हैं या फिर ऑनलाइन शादी कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में देखने को मिला। जहां वीडियो कॉल के जरिए निकाह हुआ।
विज्ञापन
औरंगाबाद में मोहम्मद मिन्हाजुद ने बीड में रहने वाली दुल्हन के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए निकाह किया। लॉकडाउन के दौरान मैरिज हॉल भी बंद हैं। दूल्हे के पिता मोहम्मद गयाज ने बताया कि दोनों की शादी छह महीने पहले पक्की हुई थी। उस समय कोरोना वायरस का कोई डर नहीं था। सभी बुजुर्ग हमारे घर पर इकट्ठा हुए औप हमने फोन पर शादी करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
काजी मुफ्ती अनीस उर रहमान ने शादी करवाई। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार काफी खुश हैं क्योंकि शादी बहुत कम खर्चे में संपन्न हो गई और आयोजन काफी साधारण था। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से लोगों के एक जगह से दूसरी जगह जाने पर पाबंदी है। ज्यादा लोगों के एक स्थान पर इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।
महाराष्ट्र की बात करें तो यहां संक्रमितों की संख्या 490 हो गई है। कोरोना की वजह से यहां शुक्रवार को छह मौतें हुई, जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 26 हो गया है। हालांकि, कुल मामलों में से 50 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली के तब्लीगी जमात कार्यक्रम से महाराष्ट्र लौटे 1225 लोगों की पहचान की गई है, उनमें से 1033 को लोकेट किया गया। 738 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है, जिनमें से अबतक सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।