फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: Delta variant has the highest presence in India, people are getting infected even after vaccination

कोरोना: भारत में डेल्टा वैरिएंट की मौजूदगी सबसे ज्यादा, टीकाकरण के बाद भी लोग हो रहे संक्रमित

Sat, 21 Aug 2021 07:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Aug 2021 07:28 AM IST
सार

  • देश में 72931 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई, जिनमें से 30230 में कोरोना के मिले गंभीर वैरिएंट
  • सबसे ज्यादा 20324 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला
  • अब तक डेल्टा वैरिएंट में ही 13 म्यूटेशन हो चुके हैं जिनमें से पांच भारत में भी हैं

विज्ञापन
Corona: Delta variant has the highest presence in India, people are getting infected even after vaccination
delta variant - फोटो : istock

विस्तार

भारत में डेल्टा वैरिएंट की मौजूदगी सबसे ज्यादा है, जिसके चलते टीकाकरण के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। इन्साकॉग ने बुलेटिन जारी करते हुए डेल्टा वैरिएंट पर चिंता जताई है। अब तक 72 हजार से अधिक सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है जिनमें 20 हजार से ज्यादा सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिल चुका है।  

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक 72931 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग हुई है, जिनमें से 30230 में कोरोना के गंभीर वैरिएंट मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20324 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला है। डेल्टा से ही निकले कप्पा और डेल्टा-15407 सैंपल में मिला है। इनके अलावा 4218 में एल्फा, 218 में बीटा और दो सैंपल में गामा वैरिएंट मिला है।
विज्ञापन


इन्साकॉग के अनुसार अब तक डेल्टा वैरिएंट में ही 13 म्यूटेशन हो चुके हैं जिनमें से पांच भारत में भी हैं। अमेरिका, ब्रिटेने व चीन सहित दुनिया के 100 से भी ज्यादा देशों में डेल्टा वैरिएंट की वजह से ही महामारी फिर बढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में डेल्टा से जुड़े एवाई.1, एवाई.2, एवाई.3 (डेल्टा प्लस) के नए मामले बीते जुलाई में महाराष्ट्र में देखे गए हैं। हालांकि इस समय इनमें से किसी भी म्यूटेशन का असर डेल्टा की तरह देखने को नहीं मिला है। इन्साकॉग ने एक रिपोर्ट में ब्रिटेन का हवाला देते हुए कहा कि 6.7 करोड़ की आबादी वाले देश में अब तक 18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और यहां 1.20 लाख लोग वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed