फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona death toll crosses 12 thousand in maharashtra

महाराष्ट्र: कोरोना संक्रमण से अब तक 12 हजार से ज्यादा की गई जान

Tue, 21 Jul 2020 08:00 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 21 Jul 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
Corona death toll crosses 12 thousand in maharashtra
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। खतरनाक कोरोना वायरस से अब तक महाराष्ट्र में 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 12 हजार 30 पहुंच गई। वहीं, एक दिन में 8240 नए संक्रमित सामने आए जबकि बीते 24 घंटे में 176 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 3 लाख 18 हजार 695 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 1 लाख 75 हजार मरीज स्वस्थ हुए हैं। सोमवार को 5460 मरीज ठीक हुए। इस तरह सूबे में रिकवरी दर 54.92 फीसदी और मृत्युदर 3.77 फीसदी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, राज्य में 1 लाख 31 हजार 334 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। सूबे में 7 लाख 65 हजार 781 लोग होम क्वारंटीन और 45434 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।

मुंबई में 41 मरीजों की मौत, ठाणे में मिले 2400 नए मरीज
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को 1035 नए कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 41 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 2 हजार 423 है, जबकि मौत का आंकड़ा 5755 हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रिकवरी दर बढ़कर 70 से 71 फीसदी हो गई है। मुंबई से सटे ठाणे में एक दिन में 2400 नए संक्रमित मिले, जबकि 41 की मौत हुई। मुंबई महानगर में सोमवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 3 हजार 270 पहुंच गई जबकि मृतकों की संख्या 8302 हो गई है।

फिर मातोश्री तक पहुंचा कोरोना
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दी है। उनके छोटे बेटे तेजस की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इससे पहले मातोश्री पर तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले थे।


तेजस ठाकरे को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में तैनात दो गार्ड के संक्रमित मिलने के बाद अन्य जवानों की भी जांच की गई है और सभी को क्वारंटीन किया गया है। इसके पहले मातोश्री में तैनात दो पुलिसकर्मी और मातोश्री के समीप चाय दुकान वाला भी संक्रमित मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed