फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona crisis: 18 lakh laborers can go to UP from Mumbai alone

कोरोना संकटः अकेले मुंबई से 18 लाख मजदूर जा सकते हैं यूपी

Fri, 24 Apr 2020 11:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 24 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corona crisis: 18 lakh laborers can go to UP from Mumbai alone
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ट्वीट से नई उम्मीद जग गई है। उन्हें भरोसा है कि योगी सरकार जरूर उन्हें घर पहुंचाने में मदद करेगी। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद मुंबई में बतौर नोडल ऑफिसर तैनात यूपी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विमलेन्द्र कुमार औचित्य महाराष्ट्र में रह रहे प्रवासियों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक केवल मुंबई से करीब 18 लाख प्रवासी यूपी जा सकते हैं, जबकि पूरे महाराष्ट्र से यूपी जाने वालों की संख्या 35 लाख के आसपास हो सकती है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के ऐसे श्रमिक, कामगार और मजदूर भाई-बहन, जो अन्य राज्यों में रह रहे हैं और 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके हैं, हम उन्हें वापस उनके घर पहुंचाएंगे। ऐसे लोगों की राज्यवार सूची तैयार करने के साथ चरणबद्ध योजना तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र के प्रभारी अधिकारी नितिन गोकर्ण और शिरीष शिराडकर ने विमलेन्द्र औचित्य से महाराष्ट्र में फंसे यूपी के मजदूरों के संबंध में बात की। उसके बाद विमलेन्द्र कुमार ने मुंबई महानगर के आसपास रहने वाले प्रवासी मजदूरों की सूची तैयार करनी शुरू की है।
विज्ञापन


अब तक डेढ़ लाख प्रवासी कर चुके हैं फोन

महाराष्ट्र में लॉक डाउन से अब तक करीब डेढ़ लाख प्रवासी मजदूर खाने और अपने गांव जाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की हेल्पलाईन पर फोन कर चुके हैं। इनमें से ज्यादा तर लोगों के खाने की समस्या हल की जा चुकी है, लेकिन उनके गांव जाने की मांग अभी बरकरार है। एक अनुमान के मुताबिक मुंबई की आबादी 1 करोड़ 84 लाख है। एक अनुमान के मुताबिक इसमें से करीब 18 लाख प्रवासी उत्तर प्रदेश के हैं। वहीं, पूरे महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश के कितने मजदूर हो सकते हैं इसका आंकलन अभी किया जा रहा है। यूपी के मजदूर महाराष्ट्र के तकरीबन सभी जिलों में मौजूद हैं, लेकिन मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेहद चुनौतीपूर्ण है प्रवासी मजदूरों की घरवापसी

महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोग हर साल गर्मी के मौसम में अप्रैल से लेकर मई तक अपने गांव जाते हैं। लेकिन, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर की ओर जाने वाली अनेक रेलगाड़ियों मे बिहार के प्रवासी भी बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कितने मजदूर हो सकते हैं इसका आंकलन करना काफी मुश्किल है, जिससे सभी प्रवासी मजदूरों की घरवापसी की प्रक्रिया बेहद चुनौतीपुर्ण है। विमलेन्द्र औचित्य ने कहा कि महाराष्ट्र से कुल कितने लोग जाने वाले हैं और किन लोगों को प्राथमिकता दी जाए। इस पर विचार किया जा रहा है। आंकड़े जुटाने के बाद इस पर रणनीति बनाई जाएगी।

अनुमान के मुताबिक महाराष्ट्र से यूपी जाने वाले प्रवासी

  • मुंबई- 18 लाख
  • पुणे- 1.3 लाख
  • नागपुर- 40 हजार
  • शेष महाराष्ट्र- 15 लाख  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed