फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases were 2,268 in Dharavi with six new cases, 4878 new cases registered in Maharashtra

छह नए मामलों के साथ धारावी में कोरोना के मामले 2,268 हुए, महाराष्ट्र में 4878 नए मामले दर्ज

Tue, 30 Jun 2020 10:20 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Jun 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Corona cases were 2,268 in Dharavi with six new cases, 4878 new cases registered in Maharashtra
Mumbai Dharavi - फोटो : PTI (for Reference)

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि छह नए रोगियों के साथ एशिया के सबसे बड़े स्लम क्लस्टर मुंबई के धारावी क्षेत्र में मंगलवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,268 हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पिछले दस दिनों में, अधिक जनसंख्या घनत्व वाले इस क्षेत्र में तीसरी बार दस से कम नए कोरोनो रोगियों की सूचना मिली है। लेकिन कोविड-19 से संबंधित मौतों का विवरण, यदि कोई हो तो सोमवार शाम तक उपलब्ध नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


क्षेत्र में इस वक्त कोरोना के 586 सक्रिय मामले हैं जबकि 1,586 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। गौरतलब है कि 23 जून को धारावी में पांच नए मामले सामने आए थे, जबकि 26 जून को आठ मामले सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बात करें पूरे महाराष्ट्र की तो यहां आज 245 मौतें और 4878 नए कोरोना पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,74,761 तक पहुंच गई है जिसमें 75,979 सक्रिय मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed