फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   corona cases update 7 February 12,059 new cases found and 78 deaths in last 24 hours in country

Coronavirus India : पिछले 24 घंटे में 12,059 नए मामले सामने आए, 78 लोगों की मौत

Sun, 07 Feb 2021 11:05 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 07 Feb 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
corona cases update 7 February 12,059 new cases found and 78 deaths in last 24 hours in country
कोरोना के दैनिक मामले - फोटो : अमर उजाला

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट और बढ़त का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 12,059 नए मामले सामने आए हैं। जबकि लंबे समय के बाद मृतकों का आंकड़ा 100 से भी कम है। लेकिन कई दिनों के बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा ठीक हुए मरीजों के आंकड़ों से ज्यादा है। 

विज्ञापन


हालांकि दैनिक संक्रमित मामलों और रिकवर हुए मरीजों की संख्या में अंतर ज्यादा नहीं है लेकिन काफी दिनों बाद ऐसा हुआ है कि ठीक हुए मरीजों की संख्या संक्रमित होने वाले मरीजों से कम आई हो। पिछले 24 घंटे में 11,805 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं, जबकि संक्रमित मरीजों का दैनिक आंकड़ा 12,059 है। शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना के मामले में बढ़ोतरी देखी गई है। शुक्रवार को कोरोना के 11,713 दैनिक मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 12,059 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,08,26,363 हो गया है। इसके अलावा मृतकों की संख्या में पिछले दिन के मुकाबले कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 78 मरीजों ने कोरोना वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 95 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 11,805 ही कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं। इसके बाद अब देश में कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,05,22,601 हो गया है। इसके अलावा देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है। मौजूदा समय में देश में केवल 1,48,766 मरीजों का ही इलाज चल रहा है।

वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 57,75,322 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed