फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases increased again, 1088 infected were found in 24 hours, 26 died, Mandaviya gave instructions to take precaution

फिर बढ़े कोरोना केस : चौबीस घंटे में 1088 संक्रमित मिले, 26 ने तोड़ा दम, मंडाविया ने दिए एहतियात के निर्देश

Wed, 13 Apr 2022 10:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 13 Apr 2022 10:08 AM IST
सार

बीते 24 घंटे में 1088 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित बढ़कर 4,30,38,016 हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Corona cases increased again, 1088 infected were found in 24 hours, 26 died, Mandaviya gave instructions to take precaution
Covid Vaccination Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना केस धीरे-धीर फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ये रोजाना 700-800 के बीच आ रहे थे, लेकिन बीते 24 घंटे में ये फिर बढ़कर 1 हजार के पार पहुंच गए। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1088 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित बढ़कर 4,30,38,016 हो गए हैं। हालांकि बीते 24 घंटे में सक्रिय केस घटकर 10,870 हो गए। 26 और मौतों के साथ देश में अब तक कुल 5,21,736 मौतें हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


सक्रिय केस की बात करें तो ये कुल संक्रमण के 0.03 फीसदी हैं, वहीं कोविड-19 से रिकवरी की दर 98.76 फीसदी है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 19 की कमी आई है। दो दिन पूर्व यानी सोमवार को केवल 861 नए संक्रमित मिले थे और 6 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद के स्कूली बच्चे संक्रमित
इस बीच बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद व नोएडा के दो स्कूलों में बच्चे व शिक्षक संक्रमित मिलने से चिंता गहराने लगी है। इसके बाद से दोनों स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल अब 19 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास लेंगे। अभयखंड -3 स्थित निजी स्कूल के दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वैशाली के एक निजी स्कूल में भी तीन छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभिभावकों से मिली सूचना के बाद स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।




मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ओमिक्रॉन के एक्सई वैरिएंट को लेकर विशेषज्ञों के साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने नए वैरिएंट की पहचान और गहन निगरानी बढ़ाने को लेकर भी दिशानिर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना मरीजों के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाईयों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को लेकर भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed