फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India Today, Covid19 cases india, Corona Death Cases today, Health Ministry

फिर से डराने लगा कोरोना: बीते 24 घंटों में 2183 मरीज संक्रमित, 200 से अधिक लोगों की मौत

Mon, 18 Apr 2022 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 18 Apr 2022 09:53 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,183 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोगों की मौत हो गई जो कि देश के लोगों के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
Corona Cases In India Today, Covid19 cases india, Corona Death Cases today, Health Ministry
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। संक्रमित मरीजों और मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,183 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 214 लोगों की मौत हो गई जो कि देश के लोगों के लिए चिंता का विषय है। हालांकि, 1,985 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या की बात करें तो यह 11, 542 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,21,965 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल  4,25,10,773 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,30,44,280
  • सक्रिय मामले: 11,542
  • कुल रिकवरी: 4,25,10,773
  • कुल मौतें: 5,21,965
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,86,54,94,355

दिल्ली में भी बढ़ने लगे मामले
राजधानी में कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। इस कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 517 नए मामले मिले हैं। इससे पहले 24 फरवरी को 556 नए मरीज व तीन फरवरी को संक्रमण दर 4.3 फीसदी रही थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,270 टेस्ट किए गए हैं, वहीं 261 मरीजों ने कोरोना को हराया है। होम आइसोलेशन में 964 मरीज, अस्पतालों में 66, आईसीयू में नौ, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 10 व वेंटिलेटर पर शून्य मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 37,244 लोगों ने कोरोना से बचने के लिए टीके को अपनाया है। इसमें से 8,331 लोगों ने पहली व 17,550 लोगों ने दूसरी खुराक ली है।

विज्ञापन



यूपी के नोएडा में बच्चे हो रहे तेजी से संक्रमित
नोएडा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और बीते 24 घंटे में 65 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसमें 18 साल से कम उम्र के 19 छात्र शामिल हैं। आंकड़ों को देखा जाए तो बच्चों में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में कोरोना संक्रमण के 55 नए मामले 
बीते 24 घंटों में मुंबई में कोरोना संक्रमण के 55 नए मामले सामने आए हैं और कोई मौत नहीं हुई। ग्रेटर मुंबई के नगर निगम ने स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी है। हालांकि, इस दौरान 35 मरीज ठीक भी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed