फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India Today, Covid19 Cases India 5 may, Death Cases, Active Cases, Health Ministry All Updates

कोरोना के मामलों में उछाल: सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब, पटियाला में 61 छात्र मिले पॉजिटिव

Thu, 05 May 2022 09:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 May 2022 09:52 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3275 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 70 अधिक है। इस दौरान 55 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में 24 अधिक है।

विज्ञापन
Corona Cases In India Today, Covid19 Cases India 5 may, Death Cases, Active Cases, Health Ministry All Updates
देश में कोरोना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोरोना के मामलो में आज एक बार फिर से उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3275 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 70 अधिक है। इस दौरान 55 मरीजों ने अपनी जान भी गंवाई जो कि कल की तुलना में 24 अधिक है। हालांकि, बीते 24 घंटों में 3,010 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 19,719 हो गई जो कि आने वाले समय में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,23,975 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि बुधवार के जारी आंकड़े में बीते 24 घंटों में 3205 केस मिले थे और 31 लोगों की मौत हुई थी। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं।

विज्ञापन


पटियाला के लॉ यूनिवर्सिटी में 61 छात्रों को कोरोना ने बनाया शिकार
पंजाब में एक बार फिर से कोरोना ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को सेहत विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पटियाला के गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एक साथ 46 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे पहले यूनिवर्सिटी में 15 और विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बाद अब यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। 
विज्ञापन


देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में एक साथ छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। अगले आदेशों तक स्कूल में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उल्लेखनीय है कि डालनवाला क्षेत्र स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल में छह छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में फिर डरा रहा कोरोना
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर फिर से बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,354 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 7.64 फीसदी हो गई। पिछले 24 घंटों में 17,732 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए थे। फिलहाल दिल्ली में कोरोना के कुल 5,853 एक्टिव मामले और 1343 कंटेनमेंट जोन हैं।


मुंबई में बीते 24 घंटों में कोरोना के 117 नए मामले दर्ज
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 117 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो कि पिछले दो महीने में सबसे अधिक हैं। इससे पहले मुंबई में 24 फरवरी को 119 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, इस दौरान कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed