फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India today, Coronavirus, Omicron, Covid19, Death cases, Active Case, health Ministry update

नहीं थम रहा मौत का सिलसिला: लगातार पांचवें दिन कोरोना ने ली 1000 से अधिक लोगों की जान, 1.27 लाख नए मरीज

Sat, 05 Feb 2022 10:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 05 Feb 2022 10:38 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (5 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख, 27 हजार, 952 (1,27, 952) नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 1059 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

विज्ञापन
Corona Cases In India today, Coronavirus, Omicron, Covid19, Death cases, Active Case, health Ministry update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। लगातार पांचवें दिन आज कोरोना से 1000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार (5 फरवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख, 27 हजार, 952 (1,27, 952) नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 1059 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 13.31 लाख (13,31,648) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2.30 लाख( 2,30,814 ) रही। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 7.98 फीसदी पर आ गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इन पांच राज्यों में कोरोना के मामले सबसे अधिक
कोरोना के मामलों में केरल टॉप पर बना हुआ है। केरल में बीते 24 घंटों में कोरोना के 38,684 नए मामले सामने आए हैं जबकि 14,950 मामलों के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं महाराष्ट्र में 13,840 नए मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु 9,916 तो मध्यप्रदेश में 6,516 मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 168.98 करोड़ खुराक लगाई गईं
देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 168.98 करोड़( 1,68,98,17,199) खुराक लगाई जा चुकी हैं। वहीं देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वैक्सीन की 47 लाख 53 हजार 81 डोज लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed