{"_id":"60f0e11c8ebc3ec25319d0d0","slug":"corona-cases-in-india-again-increased-10-thousand-cases-within-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या: दो दिन में ही बढ़े 10 हजार मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फिर बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या: दो दिन में ही बढ़े 10 हजार मामले
Fri, 16 Jul 2021 07:00 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Jul 2021 07:00 AM IST
सार
- मंगलवार को एक दिन में मिले थे 31 हजार मरीज, अब 41 हजार से ज्यादा मिले
- एक दिन में 581 लोगों की हुई मौत
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। स्थिति यह है कि बीते दो दिन में ही 10 हजार से अधिक दैनिक मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को एक दिन में में 31,443 मामले मिले थे लेकिन पिछले एक दिन में ही 41 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब तक मिले कुल मामलों के 1.39 फीसदी के ही बराबर है, लेकिन यदि केसों में इजाफा जारी रहा और रिकवर होने वाले लोगों की संख्या उसके मुकाबले कम रही तो इसमें बढ़ोतरी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आगामी दो सप्ताह तक यह बढ़ोतरी लगातार देखने को मिली तो इसे तीसरी लहर का संकेत माना जा सकता है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 41,806 नए केस सामने आए हैं। जबकि 39,130 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 581 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 4,32,041 है। अबतक 4,11,989 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
रिकवरी दर 97.28 फीसदी
कोरोना वायरस का रिकवरी रेट फिलहाल 97.28 फीसदी है, जो मई में आए दूसरी लहर के पीक के मुकाबले काफी बेहतर है। इसके अलावा साप्ताहिक संक्रमण दर भी 2.21 फीसदी से कम ही बना हुआ है लेकिन नए केसों में हुए इजाफे ने डर बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र, केरल और पूर्वोत्तर के राज्यों में नए केसों में या तो इजाफा हो रहा है या फिर ठहराव की स्थिति है, लेकिन कमी न आने के चलते केंद्र सरकार चिंतित है।
गृह मंत्रालय की ओर से बुधवार को सभी राज्यों को निर्देश भी जारी किए हैं कि यदि केस बहुत तेजी से कहीं बढ़ रहे हैं तो फिर उस इलाके में लॉकडाउन लगाने पर भी विचार किया जा सकता है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 19.43 लाख से अधिक सैंपल की जांच की गई है। इनमें से 2.15 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते 38 दिन से संक्रमण दर पांच फीसदी से कम बनी हुई है।