{"_id":"6201fb885a623563943e447d","slug":"corona-cases-in-india-8-february-active-cases-death-cases-health-ministry-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मृतकों की संख्या ने बढ़ाई चिंता: कल की तुलना में 300 मरीजों की अधिक मौत, बीते 24 घंटे में 67597 मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना मृतकों की संख्या ने बढ़ाई चिंता: कल की तुलना में 300 मरीजों की अधिक मौत, बीते 24 घंटे में 67597 मामले
Tue, 08 Feb 2022 10:48 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:48 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 67 हजार 597 मामले सामने आए हैं और 1188 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी तो आई है लेकिन मृतकों की संख्या ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 67 हजार 597 मामले सामने आए हैं और 1188 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 1 लाख, 80 हजार, 456 लोग स्वस्थ भी हो गए। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में अब सक्रिय मामले घटकर 10 लाख से नीचे (9,94,891) हो गए हैं। रोजाना संक्रमण दर घटकर 5.02 फीसदी पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 4.23 करोड़ लोग संक्रमित
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल 4.23 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 5 लाख 4 हजार 62 लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 4 करोड़ 8 लाख 40 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
राज्यों के पास अभी वैक्सीन की 11.81 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 168.08 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.81 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
अब तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13,46,534 सैंपल टेस्ट किए गए, अब तक कुल 74,29,08,121 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 170 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 7 फरवरी 2022 तक देशभर में 170 करोड़ 21 लाख 72 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 55.78 लाख टीके लगाए गए।