फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases in India 31 january, Corona Death Case today, Covid19 cases, Coronavirus Cases, Active Case

बढ़ने लगा मौतों का आंकड़ा: एक सप्ताह में 5200 लोगों को लील गया कोरोना, क्या पिछले साल की तरह खतरनाक हो रहा वायरस?

Mon, 31 Jan 2022 10:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 31 Jan 2022 10:00 AM IST
सार

स्वास्थ मंत्रालय के सोमवार के आंकडे के अनुसार बीते 24 घंटे में 2 लाख 9 हजार 918 लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि 959 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2 लाख 62 हजार 628( 2,62,628) लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
Corona Cases in India 31 january, Corona Death Case today, Covid19 cases, Coronavirus Cases, Active Case
कोरोना मृतकों की संख्या बढ़ी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में लगातार बढ़ती कोरोना मृतकों की संख्या ने लोगों को एक बार फिर से डराना शुरू कर दिया है। स्वास्थ मंत्रालय के सोमवार के आंकडे के अनुसार बीते 24 घंटे में 2 लाख 9 हजार 918 लोग संक्रमित हो गए हैं जबकि 959 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 2 लाख 62 हजार 628( 2,62,628) लोग स्वस्थ भी हुए। सक्रिय मामलों की बात करें तो यह अभी भी 18 लाख के पार है यानी कि देश में कुल 18 लाख 31 हजार 268 लोग (18,31,268) अब भी संक्रमित हैं। वहीं सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि कोरोना मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन


 पिछले एक सप्ताह में कोरोना से  5200 लोगों की गई जान
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बीते एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो ऐसा लग रहा है कि कोरोना अपने पुराने रूप में आने लगा है। अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पिछले साल की तरह यह वायरस कहीं मौत का तांडव तो नहीं मचाएगा। आइए नजर डालते हैं पिछले एक सप्ताह में कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पर...
विज्ञापन
दिन के आंकड़े मौतें
31 जनवरी 959
30 जनवरी 891
29 जनवरी 871
28 जनवरी 627
27 जनवरी 573
26 जनवरी 665
25 जनवरी 614
कुल 7 दिन कुल 5200 मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल ने बढ़ाया मौत का आंकड़ा
केरल में बीते 24 घंटों में कोरोना से रिकॉर्ड 374 लोगों की मौत हुई है जिसने देश में मृतकों की संख्या बढ़ाकर 959 कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed