फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 29 june, Covid19, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Update

Corona: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक ही दिन में बढ़ गए 25 फीसदी तक मरीज, 30 लोगों की मौत

Wed, 29 Jun 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Jun 2022 09:36 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,506 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
Corona Cases In India 29 june, Covid19, Active Cases, Death Cases, Health Ministry Update
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,506 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में लगभग 25 फीसदी अधिक है। वहीं इस दौरान 30 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में 11,793 मामले सामने आए थे और 27 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 11,574 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 99,602 हो गई है जो कि कल की तुलना में 2902 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,50,77 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 874 नए मरीज
दिल्ली में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ा दी है। यहां बीते 24 घंटों में 874 नए मरीज सामने आए हैं जबकि संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को जारी आंकड़े में 628 मामले सामने आए थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,482 मामले सामने आए
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,482 मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हो गई। बता दें कि आज कल की तुलना में 1113 मरीज अधिक सामने आए हैं। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 1290 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में मास्क अनिवार्य 
केरल में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। मंगलवार को केरल पुलिस ने सभी जिले के पुलिस प्रमुखों को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed