फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 27 February, Covid19 Cases India, Coronavirus, Active Cases, Corona Death Cases

कोरोना से बड़ी राहत: तेजी से स्वस्थ हो रहे लोग, बीते 24 घंटों में केवल 10.2 हजार मामले, 243 की मौत

Sun, 27 Feb 2022 09:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Feb 2022 09:32 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के  10,273 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 243 लोगों की मौत भी हुई।

विज्ञापन
Corona Cases In India 27 February, Covid19 Cases India, Coronavirus, Active Cases, Corona Death Cases
देश में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी हो रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से कम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के  10,273 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 243 लोगों की मौत भी हुई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब 1.11 लाख (1,11,472) सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.22 करोड़ ( 4,22,90,921) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह घटकर केवल 1 फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है।

विज्ञापन
  • कुल मामले: 4,29,16,117
  • सक्रिय मामले: 1,11,472
  • कुल रिकवरी: 4,22,90,921
  • कुल मौतें: 5,13,724
  • संक्रमण दर: 1.00 %
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,77,44,08,129
     

विज्ञापन

 

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 440 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 440 नए मामले सामने आए और महामारी से दो मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण की दर 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक संक्रमण के 18,59,054 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 26,119 पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कोरोना तोड़ रहा दम
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 315 नए मामले सामने आए हैं और 477 व्यक्तियों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,232 है।

महाराष्ट्र में भी समाप्ति की कगार पर कोरोना
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 893 नए मामले सामने आए हैं जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में 1761 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 77,09,015 हो गई है।


कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 177 करोड़ के पार
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शनिवार की शाम शाम छह बजे तक देशभर में अब तक टीके की कुल 177(1,77,44,08,129) करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं।  

अब तक कुल 76 करोड़ से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 10,22,204 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 76,67,57,518 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed