फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Cases In India 17 February, Covid19 Cases India, Coronavirus, Active Cases, Corona Death Cases

कोरोना: बीते 24 घंटों में मृतकों की संख्या में फिर इजाफा, संक्रमित मरीज भी 30 हजार के पार, सक्रिय मामले तीन लाख से अधिक

Thu, 17 Feb 2022 09:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Feb 2022 09:21 AM IST
सार

 स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 30,757 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 541 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Corona Cases In India 17 February, Covid19 Cases India, Coronavirus, Active Cases, Corona Death Cases
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बीते दिनों कोरोना से राहत मिलने के बाद एक बार फिर से मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगातार दो दिनों से संक्रमितों की संख्या भी 30 हजार से अधिक आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 30,757 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 541 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले बुधवार को 514 लोगों की मौत हुई थी,  जबकि मंगलवार को 347 लोगों ने जान गंवाई  थीं।स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 3.32 लाख (3,32,918) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.19 करोड़ हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 2.61 फीसदी पर आ गई है। देश में स्वस्थ होने की दर 98.03 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


इन पांच राज्यों के आंकड़े अभी भी परेशान करने वाले
देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या केरल में है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 12,223 मामले मिले हैं। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है जहां कि 2,748 केस हैं। तीसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां कि कोरोना के 1,894 मरीज मिले हैं। वहीं चौथे पर राजस्थान जहां 1,702 मामले हैं जबकि पांचवें पर मिजोरम है जहां 1571 लोग वायरस की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 174 करोड़ के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 174 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 34.75 लाख वैक्सीन डोज दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed