{"_id":"62fa00881fbef37db66e1a77","slug":"corona-cases-in-india-15-august-covid-19-cases-coronavirus-active-cases-death-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1.17 लाख के पार, दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1.17 लाख के पार, दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे मामले
Mon, 15 Aug 2022 11:12 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 15 Aug 2022 11:12 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार(15 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,917 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 825 अधिक हैं।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार(15 अगस्त) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 14,917 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 825 अधिक हैं। वहीं इस दौरान 32 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में 14,092 मामले सामने आए थे और 41 मरीजों की मौत हुई थी। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,17,508 हो गई है जो कि कल की तुलना में 647 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,27,069 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली में लगातार 12 वें दिन 2000 से अधिक मामले
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार 12वें दिन 2000 से अधिक मामले सामने आए हैं और पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर बढ़कर 12.64 फिसदी हो गई है। कोरोना के नए मामलों की बात करें तो यहां बीते 24 घंटों में 2,162 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कोरोना के 1189 नए मामले
महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 1189 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों में सिर्फ मुंबई में 584 मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत रायगढ़ जिले के पनवेल में हुई है।
विज्ञापन