फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona cases in delhi, Covid cases in mumbai, chennai, bengaluru, kolkata, Coronavirus 3rd wave, Omicron

कोरोना: देश के पांच बड़े महानगरों में घटी संक्रमण की रफ्तार, मुंबई और कोलकाता को सबसे बड़ी राहत

Sun, 23 Jan 2022 08:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 Jan 2022 08:52 AM IST
सार

देश के कई राज्यों में कोरोना महामारी का कहर अब भी जारी है लेकिन पांच महानगरों में लोगों को राहत मिलती दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार कोलकाता और मुंबई को सबसे अधिक राहत मिली है।

विज्ञापन
Corona cases in delhi, Covid cases in mumbai, chennai, bengaluru, kolkata, Coronavirus 3rd wave, Omicron
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना संकट के बीच पांच बड़े महानगरों में लोगों को राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में (11,486 मामले), मुंबई में (3,568 मामले), कोलकाता में (1375 मामले), बेंगलुरु में (17,266 मामले), चेन्नई में (6,452 मामले) सामने आए हैं। 

विज्ञापन


आंकड़े से समझिए मुंबई में कोरोना के केस में कैसे आई तेज गिरावट 
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में महज यहां 3568 कोरोना केस मिले हैं। जबकि 10 मरीजों की जान चली गई। जबकि संक्रमण दर 7.15 फीसदी रह गई है। वहीं मुंबई में इससे पिछले दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 5,008 नए केस सामने आए थे। कल शहर में महामारी से 12 लोगों की मौत हुई थी और एक्टिव केस 14,178 थे। संक्रमण दर 10 फीसदी थी। मुंबई में कोरोना के पीक से 83 फीसदी कम हुए हैं। मुंबई में सबसे अधिक केस सात जनवरी को आए थे। इस एक दिन में शहर में 20971 मामले रिपोर्ट किए गए थे।
विज्ञापन


कोलकाता में इस साल के सबसे कम मामले
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी मामले तेजी से घटने लगे हैं। यहां बीते 24 घंटे में 1375 मामले सामने आए हैं, जो कि इस साल सबसे कम है। जबकि यहां दो दिन पहले 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे। बंगाल में भी दो दिनों से 10,000 से नीचे मामले आ रहे हैं। संक्रमण दर घटकर 12.58 फीसदी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed