{"_id":"5eb1429e8ebc3e90a93913f0","slug":"corona-bulletin-5-may-2020-health-ministry-pc-on-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना बुलेटिन: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मरीज और मौतें, रिकवरी रेट 27 फीसदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना बुलेटिन: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मरीज और मौतें, रिकवरी रेट 27 फीसदी
Tue, 05 May 2020 06:50 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 05 May 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में आज कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि विदेश से भारतीयों को लाने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक 3900 मामले सामने आए हैं।
गृह मंत्रालय ने कहा
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने कहा
- विदेश से भारतीयों को लाने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी।
- वापस लाए गए भारतीयों को 14 दिन क्वारंटीन में पेमेंट बेस पर रखा जाएगा।
- कमर्शियल विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।
- गंतव्य स्थान पहुंचने पर सभी को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।
- सभी को हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
- विदेश व नागरिक उड्डयन मंत्रालय जल्द इस बारे में वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
- भारतीय रेलवे ने प्रवासी श्रमिकों के लिए अभी तक 65 ट्रेन चलाई हैं।
- लगभग 70 हजार यात्रियों ने इस सुविधा का उपयोग किया है।
- सार्वजनिक रूप से थूकना गैरकानूनी।
- दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य।
- दुकानों के बाहर पांच से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।
- जो कार्यालय खुले हैं वहां लंच ब्रेक का अलग-अलग समय होगा।
- विवाह समारोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक है, इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- जो भी दफ्तर खुले हैं वहां कर्मचारियों का तापमान जांचने के लिए थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनिटाइजर होना चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहाThe offices that are operational now must ensure thermal scanning of employees.The incharge must ensure sufficient availability of face masks&sanitisers. Social distancing norms must be followed. Employees must be registered on Aarogya Setu app:Joint Secy,Ministry of Home Affairs pic.twitter.com/dYYXnzSdPG
— ANI (@ANI) May 5, 2020विज्ञापन
- पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।
- 24 घंटे में 3900 मामले सामने आए हैं।
- पिछले 24 घंटे में 195 लोगों की मौत हुई।
- पिछले 24 घंटे में 1020 लोग स्वस्थ हुए हैं।
- अब तक कुल 12,726 लोग स्वस्थ हुए।
- रिकवरी रेट 27.41 फीसदी हुआ।
- पीपीई किट्स के इस्तेमाल को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।
- आज मंत्री समूह की बैठक हुई जिसमें ऑक्सीजन, मास्क, पीपीई किट की उपलब्धता पर चर्चा हुई।
- इसमें आरोग्य सेतु एप को बढ़ावा देने पर भी बात हुई।
- कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई बहुत जिम्मेदारी से लड़नी होगी।
- हम सबको अपने तौर-तरीकों में बदलाव करना होगा।
- कुछ राज्यों द्वारा मामलों की पुष्टि में देरी हुई इसीलिए आज मौत के आंकड़े ज्यादा दिखाई दिए।
- हम सभी राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Total number of positive cases of #COVID19 is 46,433. In last 24 hours there have been 3,900 new cases, 195 deaths and 1,020 people have recovered. The recovery rate is 27.41% : Lav Aggarwal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/8REKjNyHAa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 5, 2020