फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona: Bharat Biotech claims Covoxin effective against strains found in India and UK

भारत बायोटेक का दावा: भारत और ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन के खिलाफ असरदार है कोवाक्सिन

Sun, 16 May 2021 06:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 16 May 2021 06:30 PM IST
सार

देश में कहर ढा रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच स्वदेशी वैक्सीन कोवॉक्सिन को लेकर अच्छी खबर आई है। यह वैक्सीन भारत व ब्रिटेन में मिले स्ट्रेन पर प्रभावी है। 
 

विज्ञापन
Corona: Bharat Biotech claims Covoxin effective against strains found in India and UK
कोवाक्सिन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग में अहम हथियार बनी कोवाक्सिन को लेकर भारत बायोटेक ने बड़ा दावा किया है। भारत बायोटेक ने रविवार को कहा कि उसकी यह वैक्सीन भारत और ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ असरदार है।
विज्ञापन


बता दें, देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण बीते करीब 15 दिनों से रोजाना तीन लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं और हजारों की मौत हो रही है। कोरोना से निपटने में टीकाकरण को अहम तरीका माना गया है। देश में अब तक करीब 18 करोड़ लोगों को टीका लग चुके है। 
विज्ञापन

 




देश में जारी टीकाकरण अभियान में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार की जा रही कोविशील्ड और भारत बॉयोटेक की कोवॉक्सिन का सर्वाधिक इस्तेमाल हो रहा है। कोवॉक्सिन पूरी तरह से देश में विकसित टीका है, जबकि कोविशील्ड आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी व एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की गई है। इसका उत्पादन पुणे का सीरम इंस्टीट्यूट कर रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed