फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Alert Mandaviya reviewed corona testing facility IGI Airport said this amidst the threat of infection

Corona Alert: मंडाविया ने की IGI एयरपोर्ट पर कोरोना जांच सुविधा की समीक्षा, संक्रमण के खतरे के बीच कही यह बात

Mon, 02 Jan 2023 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Jan 2023 10:55 PM IST
सार

मंडविया ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा सिस्टम और आरटी-पीसीआर जांच की सुविधाओं का नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाकर निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Corona Alert Mandaviya reviewed corona testing facility IGI Airport said this amidst the threat of infection
Mansukh Mandavia - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच और कोविड परीक्षण सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने चीन सहित कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि होने के बीच यह दौरा किया।

विज्ञापन

 

आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में से दो फीसदी का कोविड परीक्षण जरूरी
इससे पहले सरकार ने हर अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों में से दो फीसदी के लिए कोविड परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा, चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी से कोविड निगेटिव रिपोर्ट देना अनिवार्य बनाया गया है। यह रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड करनी होगी आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक, जांच भारत की यात्रा से 72 घंटे पहले तक कराई जानी चाहिए। इसके साथ ही प्रस्थान से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट ‘एयर सुविधा’ पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। मंडविया ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा कि विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा सिस्टम और आरटी-पीसीआर जांच की सुविधाओं का नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाकर निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया से यात्रा कर आने वालों की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत के किसी हवाई अड्डे पर पहुंच रहे यात्रियों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। फिर चाहे उन्होंने मूल रूप से किसी भी देश से यात्रा शुरू की हो।
 

एक जनवरी से प्रभावी होंगे नियम
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को नागर विमानन सचिव राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा कि कुछ देशों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद दिशानिर्देशों में बदलाव किया गया है। इन देशों में विशेष रूप से चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया गणराज्य, थाईलैंड और जापान शामिल हैं। नियम एक जनवरी से प्रभाव में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed