फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona Alert india covid19 tally Maharashtra reports 483 cases 317 recoveries 3 deaths Know All states data

Corona Alert: महाराष्ट्र में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 24 घंटे में 483 संक्रमित; तीन मरीजों की जान भी गई

Wed, 29 Mar 2023 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 29 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Corona Alert india covid19 tally Maharashtra reports 483 cases 317 recoveries 3 deaths Know All states data
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 483 नए मामले सामने आए और 317 लोग ठीक हुए। कोरोना के कारण तीन लोगों की मौत भी हुई है। अभी राज्य में सक्रिय मामले 2506 हैं। इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंबे समय के बाद कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिली। बुधवार को 300 से अधिक मामले सामने आए और दो लोगों ने दम तोड़ दिया। 2160 जांच में 13.89 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


इससे पहले देश में एक दिन में कोरोना  के 2,151 नए मामले सामने आए थे। देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.47 करोड़ हो गई है। पिछले पांच महीने में सामने आए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11,903 पर पहुंच गई है। इससे पहले पिछले साल 28 अक्तूबर को 2,208 दैनिक मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में संक्रमण से तीन और कर्नाटक में एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,848 हो गई। भारत में संक्रमण की दैनिक दर 1.51 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 1.53 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed