फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Corona : 80 percent of cases are just of Cold and cough, lockdown is a effective way to prevent infection

कोरोना : 80 फीसदी मामलों में सिर्फ सर्दी-बुखार, लॉकडाउन संक्रमण रोकने का कारगर उपाय

Mon, 23 Mar 2020 05:20 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 23 Mar 2020 05:20 AM IST
सार

आईसीएमआर के निदेशक ने कहा है कि 20 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीजों में से कुछ को ही अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत है। इसके साथ ही दिल्ली के एम्स और झज्जर के एनसीआई जैसे अस्पतालों में फिलहाल सिर्फ कोरोना का इलाज होगा।

विज्ञापन
Corona : 80 percent of cases are just of Cold and cough, lockdown is a effective way to prevent infection

विस्तार

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इनमें से 80 फीसदी में सर्दी जुकाम व बुखार होता है और मरीज खुद ठीक हो जाते। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के निदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने कहा, यहां बीमारी को समझना बेहद जरूरी है। कोरोना से संक्रमित होने पर 80 फीसदी मामलों में हल्की ठंड व बुखार होता है। केवल 20 फीसदी को ही खांसी, सर्दी, जुकाम, तेज बुखार आता है। इनमें से भी कुछ को ही अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होती है। अस्पताल में भर्ती होेने वाले पांच फीसदी मरीजों को सहायक उपचार दिया जाता है और कुछ ही मामलों में नई दवाएं दी जाती हैं।

विज्ञापन


भार्गव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कोरोना वायरस हवा में मौजूद नहीं है। यह व्यक्ति से व्यक्ति में संक्रमित होता है। मौजूदा समय में संक्रमण रोकने का सबसे कारगर उपाय लॉकडाउन है। संक्रमण के सिलसिले को तोड़ने के लिए जरूरी है कि हम बाहरी लोगों से संपर्क न करें। भार्गव ने कहा, हमने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे अस्पतालों को चिह्नित करें, जहां सिर्फ कोरोना वायरस के मरीजों का ही इलाज किया जाए। जैसे दिल्ली में एम्स और हरियाणा के झज्जर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के 800 बेड केवल कोरोना के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होंगे।

विज्ञापन

प्रतिदिन 10 हजार टेस्ट करने की क्षमता

भार्गव ने बताया, अब तक 60 निजी लैब ने कोरोना वायरस की जांच के लिए पंजीकरण कराया है। देश में रोजाना अब तक 15 से 17 हजार टेस्ट किए गए हैं। हमारे पास प्रतिदिन दस हजार टेस्ट करने की क्षमता है। इसका मतलब है कि हम हर सप्ताह 50 से 70 हजार टेस्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

1200 नए वेंटिलेटर खरीदेगी सरकार

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, देश में अब तक 341 मामले सामने आए हैं, जिनमें बढ़ोतरी होगी। सरकार ने 1200 नए वेंटिलेटर की खरीद का ऑर्डर दिया है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को निर्देश जारी कर उन 75 जिलों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं रोकने का निर्देश दिया है, जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अग्रवाल ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने को लेकर लोगों के सहयोग पर खुशी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed