फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   copy of leaked Class X Maths paper was delivered to the office of the CBSE chief day before exam

परीक्षा से एक दिन पहले ही CBSE को मिली आंसर शीट, कोचिंग संचालक पर लीक का शक

Thu, 29 Mar 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
copy of leaked Class X Maths paper was delivered to the office of the CBSE chief day before exam
सीबीएसई परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा दस के गणित का पेपर और 12वीं के अर्थशास्त्र का पेपर दोबारा करवाने का फैसला लिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि बुधवार को होनेवाले पेपर की कॉपी सीबीएसई प्रमुख के पास मंगलवार शाम को ही भेज दी गई थी। जिससे सवाल उठते हैं कि आखिर बोर्ड ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला क्यों नहीं लिया। इसके अलावा अर्थशास्त्र का पेपर होने से पहले ही सोमवार शाम को हाथ से लिखी हुई आंसर शीट सीबीएसई एकेडमिक यूनिट भेज दी गई थी।

विज्ञापन


ऐसा लग रहा है कि पेपर लीक करने वाला गैंग बोर्ड को धमकी दे रहा है कि पकड़ सको तो मुझे पकड़ लो या फिर कोई ऐसा करके कोई शख्स पेपर लीक करने के बारे में जानकारी देने की कोशिश कर रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस मामले पर व्यापक जांच का आदेश देते हुए सभी चरणों में जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा है। पुलिस के पास दर्ज कराई अपनी शिकायत में सीबीएसई का कहना है कि एक अज्ञात शख्स द्वारा 26 तारीख को लगभग शाम के 6 बजे 4 पेजों की हाथ से लिखी आंसर शीट मिली थी। यह आंसर शीट एक लिफाफे में सीबीएसई की एकेडमिक यूनिट को भेजी गई थी।
विज्ञापन


आंसर शीट में इस पेपर लीक के पीछे कथित तौर पर एक कोचिंग संचालक और दो स्कूलों के शामिल होने की जानकारी दी गई थी। राजेंद्र नगर सेक्टर 8 में कोचिंग संचालक और राजेंद्र नगर के ही 2 स्कूलों पर पेपर लीक करने का आरोप लगाया गया है। एक तरफ सरकार जहां पेपर लीक को लेकर तथ्यों की जांच करने में लगी हुई है वहीं शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह किसी गैंग का काम है जो किसी विशेष पेपर बैंक या स्कूलों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस मामले पर आज मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed