फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cops oppose bail plea of shooter tell court he intended to kill Salman Khan

Salman Khan Case: ‘वो सलमान को जान से मारना चाहता था’, पुलिस ने अदालत में आरोपी विक्की की जमानत का विरोध किया

Tue, 13 Aug 2024 08:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 13 Aug 2024 08:12 PM IST
सार

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में एक आरोपी विक्की गुप्ता ने अदालत में जमानत याचिका दायर की है। पुलिस ने मंगलवार को अदालत में आरोपी को जमानत देने का विरोध किया। 

विज्ञापन
Cops oppose bail plea of shooter tell court he intended to kill Salman Khan
सलमान खान और उनके घर के बार फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने) - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में एक आरोपी ने अदालत में जमानत याचिका दायर की है। पुलिस ने मंगलवार को अदालत में आरोपी को जमानत देने का विरोध किया। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी और उसके सहयोगी ने बॉलीवुड अभिनेता को मारने की योजना बनाई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने किया जमानत का विरोध 
पुलिस ने अदालत में अपना जवाब पेश करते हुए कहा, अगर आरोपी विक्की गुप्ता को जमानत पर रिहा किया गया, तो वह इस गोलीबारी के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जांच के बारे में तमाम जानकारियां दे सकता है। पुलिस ने आगे कहा कि इस तरह से महत्वपूर्ण सबूतों को नष्ट किया जा सकता है। आपको बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अलग अलग मामलों में अहमदाबाद जेल में बंद किया गया है। इसके अलावा, ताजा मामले में भी अभी बिश्नोई को गिरफ्तार किया जाना है। 
विज्ञापन


विक्की गुप्ता ने अदालत में दाखिल की थी जमानत याचिका
इस महीने की शुरुआत में विक्की गुप्ता ने अपने वकीलों अमित मिश्रा और पंकज घिल्डियाल के माध्यम से विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी। विक्की पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। विशेष अदालत में दायर की गई याचिका में दावा किया गया है कि विक्की गुप्ता लॉरेंस बिश्नोई के व्यक्तित्व को देखकर प्रभावित हुआ था। याचिका में आगे कहा गया, ‘चूंकि जेल में बंद गैंगस्टर भगत सिंह का समर्थक है, इसलिए विक्की गुप्ता, लॉरेंस बिश्नोई के सिद्धांतों से प्रभावित था’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अपने जवाब में क्या कहा?
उधर पुलिस ने अपने जवाब में कहा है कि, विक्की गुप्ता ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके भगोड़े भाई अनमोल बिश्नोई के कहने पर मोटरसाइकिल खरीदी। विक्की, सिग्नल एप के माध्यम से अनमोल बिश्नोई क संपर्क में था। पुलिस ने आगे बताया कि 14 अप्रैल, 2024 को तड़के विक्की गुप्ता और और सह आरोपी सागर पाल मोटरसाइकिल में सवार होकार बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे। इसके बाद सलमान खान को जान से मारने के इरादे से दोनों ही आरोपी गोलीबारी में शामिल हुए। पुलिस ने आगे बताया कि विक्की गुप्ता बिहार का रहने वाला है और जमानत मिलने के बाद फरार भी हो सकता है। अदालत में मामले की अगली सुनवाई तीन सितंबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed