फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cop on patrol beaten up by two men and two women for asking them not to drink in open

खुले में शराब पीने से किया मना तो पुलिसवाले की बेरहमी से कर दी पिटाई

Mon, 21 May 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 May 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
cop on patrol beaten up by two men and two women for asking them not to drink in open

दिल्ली के कीर्ति नगर में पेट्रोलिंग पर निकले एक पुलिसवाले को दो आदमियों और दो औरतों ने इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने उन्हें शराब पीने से मना कर दिया था। एक आरोपी दिव्यांग था जिसने अपनी बैसाखी से पुलिसवाले को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। दो टीनेजर्स जोकि दिल्ली पुलिस द्वारा संचालित की जाने वाली युवा स्कीम में नामांकित थे उन्होंने पुलिसवाले की अपने ट्रेनर के तौर पर पहचान की और उसे बचाने के लिए दौड़े।

विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार रात की है जब पुलिसवाला पेट्रोलिंग करते हुए वाहन चोरों की तलाश कर रहा था। उसे एक बाथरुम के सामने जोड़ा जोर-जोर से बातें करते हुए और शराब पीते हुए दिखाई दिया। पीड़ित कांस्टेबल राम स्वरूप ने बताया, 'वहां से गुजरने वाले कुछ बुजुर्गों ने उनके व्यवहार को लेकर टिप्पणी की लेकिन उन्होंने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया। मैंने उन्हें चुप होने के लिए कहा जब उन्होंने मना कर दिया तो मैंने कहा कि अपने घर जाओ और वहां दारू पियो।'
विज्ञापन


पुलिसवाले ने बताया, 'पहले तो शख्स ने मुझे गालियां दी और फिर हमला करने की धमकी। उन आदमियों ने बहुत ज्यादा पी रखी थी। जब मैंने उन्हें शांति से वहां से चले जाने को कहा तो दिव्यांग ने अपनी बैसाखी से हमला कर दिया। उसने मेरी गर्दन पर वार किया जिसकी वजह से मैं नीचे गिर गया।' पुलिसवाले को नीचे गिरा हुआ देखकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और कुछ आदमी और दो महिलाएं वहां इकट्ठा हो गईं जिन्होंने स्वरूप को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की उपस्थिति की वजह से स्वरूप ने उनपर वार नहीं किया और वह इसी का फायदा उठाकर उसे पीटते रहे। इससे पहले कि पुलिसवाला अपनी मदद के लिए किसी को बुलाता जिन दो लड़कों को उसने कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में ट्रेनिंग दी थी, उन्होंने उसे पहचान लिया और उन्हें भगा दिया। इसके बाद पीसीआर को फोन किया गया। जिसके बाद एंबुलेंस को फोन किया गया। घायल कांस्टेबल दीन दयाल उपाध्याय में भर्ती है। आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed