{"_id":"6137e0918ebc3eb3b354924f","slug":"cop-26-conference-india-and-japan-come-together-to-tackle-climate-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉप- 26 सम्मेलन : जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एकसाथ आए भारत और जापान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कॉप- 26 सम्मेलन : जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एकसाथ आए भारत और जापान
Wed, 08 Sep 2021 03:28 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 08 Sep 2021 03:28 AM IST
सार
- दोनों देशों के पर्यावरण मंत्रियों के बीच आपदा प्रबंधन को लेकर पहली हुई वर्चुअल बैठक
- प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कम कार्बन उत्सर्जन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए मजबूत संभावनाओं का पता लगाने पर बनी सहमति
विज्ञापन
जापान-भारत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर होने वाले दुनिया के देशों के सम्मेलन कॉप- 26, जलवायु परिवर्तन और समुद्री कचरे के प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए मंगलवार को भारत और जापान के पर्यावरण मंत्रियों की वर्चुअल बैठक हुई।
विज्ञापन
दोनों देशों के पर्यावरण मंत्रियों के बीच आपदा प्रबंधन को लेकर पहली हुई बैठक
इसमें भारतीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव और जापान के पर्यावरण मंत्री कोईजूमी शिंजिरो ने भारत की पर्यावरण प्राथमिकताओं और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को जापान के साथ साझा किया।
विज्ञापन
दोनों देशों ने आपदा प्रबंधन को लेकर उच्च स्तरीय नीतियों पर चर्चा करते हुए प्राकृतिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग, कम कार्बन उत्सर्जन, और हरित हाइड्रोजन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के लिए मजबूत संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की है। जापान के पर्यावरण मंत्री शिंजिरो ने बताया, दोनों देश साथ मिलकर आपदा प्रतिरोधी ढांचे के गठवंधन पर भी सहमत होकर द्विपक्षीय संबंधो को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन