फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cook Kills Waiter at 3-Star Hotel in Maharashtra After Fight Over Change of Order Know More News in Hindi

Maharashtra: वेटर ने कही ऑर्डर बदलने की बात तो खफा हो गया बावर्ची, थ्री स्टार होटल में की बेरहमी से हत्या

Sat, 23 Jul 2022 08:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 23 Jul 2022 08:20 AM IST
सार

अंधेरी इलाके में स्थित थ्री स्टार होटल में हत्या की वारदात शुक्रवार सुबह हुई। वेटर जगदीश जलाल (42) की हत्या के बाद आरोपी माधव मंडल (27) फरार नहीं हुआ। उसने होटल में पुलिस पहुंचने का इंतजार किया ताकि वह सरेंडर कर सके।

विज्ञापन
Cook Kills Waiter at 3-Star Hotel in Maharashtra After Fight Over Change of Order Know More News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई की तीन सितारा होटल के बावर्ची ने एक वेटर की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। वेटर और कुक के बीच ग्राहक के ऑर्डर में बदलाव को लेकर विवाद हुआ था। 

विज्ञापन

अंधेरी इलाके में स्थित थ्री स्टार होटल में हत्या की वारदात शुक्रवार सुबह हुई। वेटर जगदीश जलाल (42) की हत्या के बाद आरोपी माधव मंडल (27) फरार नहीं हुआ। उसने होटल में पुलिस पहुंचने का इंतजार किया ताकि वह सरेंडर कर सके। इसके बाद सूचना मिलने पर एमआईडीसी पुलिस थाने के जवान मौके पर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड का रहने वाला था मृत वेटर
पुलिस के अनुसार मृतक जगदीश जलाल उत्तराखंड का रहने वाला था। वह और आरोपी मंडल एक  साल से अधिक समय से होटल में काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि वेटर व बावर्ची के बीच पहले गुरुवार रात करीब 1 बजे विवाद हुआ था, लेकिन उनके साथियों ने दोनों को शांत करा दिया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों के बीच फिर बहस और विवाद हो गया। इसी दौरान होटल के कुक ने वेटर को चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल के स्टॉफ ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब से यहां काम करने आए, तब से पहली बार ऐसी वारदात देखी। जलाल से बहस तेज होती ही कोई कुछ समझ पाता इससे पहले मंडल किचन में गया और वहां से चाकू उठा लाया और जलाल के सीने में घोंप दिया। एमआईडीसी के पुलिस इंस्पेक्टर दीपक सुर्वे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed