फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cook arrested allegedly working for ISI and leaking classified information in exchange of money

भारतीय राजनयिक के घर करता था कुक का काम, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

Thu, 24 May 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 May 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Cook arrested allegedly working for ISI and leaking classified information in exchange of money

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में रहने वाले एक निवासी को भारतीय राजनयिक के घर से कथित तौर पर सूचना चुराकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआई) को देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजनयिक के घर में खाना बनाने का काम करता था। उसे पैसों के बदले सूचना देने की वजह से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


35 साल के रमेश सिंह तो पिथौरागढ़ के गराली गांव से उत्तर प्रदेश पुलिस के एंटी टेरर स्कवॉयड, मिलिट्री इंटेलिजेंस और उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंह भारतीय राजनयिक के घर काम करता था और उसने आईएसआई की मदद से उनके घर में माइक्रोफोन छुपाकर रखा था। इसके जरिए वह संवेदनशील सूचनाओं को पाकिस्तानी एजेंसी को भेजता था। आरोपी का बड़ा भाई भारतीय सेना में काम करता है।
विज्ञापन


बुधवार को आरोपी को पिथौरागढ़ कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद उसे ट्रांसिट रिमांड में लखनऊ भेज दिया गया है। यूपी एटीएस आईजी आसिम अरुण ने बताया कि उत्तराखंड के डीजीपी ने इस ऑपरेशन में कुछ महीने पहले उनकी मदद की थी और फिर सैन्य खुफिया निदेशालय को भी इसमें शामिल किया गया। सूत्रों का कहना है कि सिंह खेतों में काम किया करता था तभी एक रिश्तेदार ने उसे पाकिस्तान में खाना बनाने का काम करने की नौकरी दिलाने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद वह भारतीय रक्षा संलग्नक के घर में 2015 के मध्य से लेकर सितंबर 2017 तक घरेलू मदद का किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह पाकिस्तान में काम करने के दौरान आईएसआई के संपर्क में आया जिसने उसे राजनयिक के घर से महत्वपूर्ण सूचनाओं के बदले पैसों का ऑफर दिया। सूत्र का कहना है कि सिंह ने राजनयिक की डायरी के साथ ही कुछ दस्तावेज आईएसआई के साथ साझा किए थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि उसे सूचना के बदले कितने पैसे दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed