फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   conversation on permanent settlement of Kashmir in under Constitution: Modi

संविधान के दायरे में हो कश्मीर के स्थायी समाधान पर बातचीत- मोदी

Tue, 23 Aug 2016 04:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
conversation on permanent settlement of Kashmir in under Constitution: Modi
- फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के स्थायी समाधान के लिए संविधान के दायरे के भीतर रहकर बातचीत का रास्ता निकालने का संकेत दिया है। घाटी के मौजूदा बिगड़े हालात पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंसा में जो भी शख्स मारा जा रहा है वह अपना, देश का ही हिस्सा है।

विज्ञापन


44 दिन के बिगड़े हालात पर कश्मीर केविपक्षी दलों के नेताओं से हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंसा में मारे जाने वाले युवक, सुरक्षा और पुलिस कर्मी हमारे बीच के ही हैं।
विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) नेता और राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री उमर अबदुल्ला की अगुवाई में आए विपक्षी दल ने पीएम से प्रदर्शनकारियों  पर पिलेट गन के इस्तेमाल तुरंत रोकने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ विकास कश्मीर समस्या का समाधान नहीं

conversation on permanent settlement of Kashmir in under Constitution: Modi

सोमवार  को सौहार्दपूर्ण और खुले माहौल में हुई बातीचीत में उमर ने केंद्र से बिना समय गंवाए समस्या के राजनीतिक समाधान की प्रक्रिया शुरु करने को कहा। उमर ने कहा कि हम कश्मीर में पहले की गई गलतियां ना दोहराएं। इस पेशकश  पर पीएम ने कहा कि बातचीत स्थायी और टिकाउ समाधान के उद्देश्य से करनी पड़ेगी।

इसके लिए जरुरी है कि बातचीत संविधान केदायरे में हो। पीएम ने सभी राजनीतिक दलों से इसके समाधान के लिए आगे आने को  कहा है। राज्य के विपक्षी नेताओं से मोदी ने कहा कि केंद्र राज्य के विकास के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लेकिन सिर्फ विकास कश्मीर समस्या का समाधान नहीं है।

गौरतलब है कि यह दल प्रधानमंत्री से पहले राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और कांग्रेस उपाध्यक्ष  राहुल गांधी से मुलाकात कर चुका है। नरेंद्र मोदी ने बातचीत के  दौरान कहा कि उनकी सरकार इस संकट की घड़ी में जम्मू-कश्मीर को लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आवाम तक पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed