Protem Speaker: भर्तृहरि महताब के नाम पर विवाद! कांग्रेस बोली- हमारे सांसद को मिलना चाहिए था पद, दिया ये तर्क
कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश और भाजपा के वीरेंद्र कुमार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी उम्मीद थी कि कोडिकुन्निल सुरेश लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर चुने जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में भर्तृहरि महताब की नियुक्ति हो चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में महताब के नाम पर मुहर लगाई। उधर विपक्ष ने भर्तृहरि महताब के लोकसभा प्रोटेम स्पीकर नियुक्त होने पर सवाल उठाए हैं।
जयराम रमेश ने दिए ये तर्क
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि परंपरा के अनुसार, जिस सांसद ने अधिकतम कार्यकाल पूरा किया है, उसे प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है। इस दौरान जब सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाती है। उन्होंने आगे लिखा कि 18वीं लोकसभा में सबसे वरिष्ठ सांसद कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश और भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र कुमार हैं। ये दोनों नेता अपना आठवां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। जयराम रमेश के अनुसार ऐसी उम्मीद थी कि कोडिकुन्निल सुरेश लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। इसके बजाय सात बार के सांसद भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।
On BJP MP Bhartruhari Mahtab appointed pro-tem Speaker of 18th Lok Sabha, Congress leader Jairam Ramesh tweets, "By convention, the MP who has served the maximum terms is appointed Speaker Protem for the first two days when oath is administered to all newly elected MPs. The… pic.twitter.com/CiNkkQStGa
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 20, 2024
लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर चुने गए भर्तृहरि महताब
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी है। ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा सत्र के मद्देनजर इस पद पर नियुक्त किया गया है। महताब सात बार के सांसद हैं और अगले स्थायी स्पीकर की नियुक्ति तक वे सदन में स्पीकर की सभी जिम्मेदारियां निभाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत भाजपा सांसद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.