{"_id":"63d7716f1b08f73ca35ca924","slug":"controversy-over-rahul-gandhi-cutout-rajeev-chandrasekha-said-insult-to-flag-code-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: ध्वजारोहण के समय राहुल के कटआउट पर विवाद, केंद्रीय मंत्री बोले- ध्वज संहिता का अपमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: ध्वजारोहण के समय राहुल के कटआउट पर विवाद, केंद्रीय मंत्री बोले- ध्वज संहिता का अपमान
Mon, 30 Jan 2023 12:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Jan 2023 12:57 PM IST
सार
राजीव चंद्रशेखर ने कहा, यह एक राजवंश के मनोविज्ञान का प्रमाण है। उनके लिए उनकी तस्वीर, उनके पिता-दादी की तस्वीर, उनके नाम पर योजनाएं सबकुछ राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर है।
विज्ञापन
लाल चौक पर ध्वजारोहण पर भड़के केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज समापन हो गया। इससे ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। अब इस ध्वजारोहण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। आरोप है कि राहुल गांधी ने ध्वज संहिता का अपमान किया है।
विज्ञापन
दरअसल, लाल चौक पर ध्वजारोहण की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें राहुल गांधी का कटआउट तिरंगे से ऊपर नजर आ रहा है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने अपना कटआउट लगाकर तिरंगा फहराया। यह पूरी तरह से निंदनीय है कि एक पार्टी का तथाकथित नेता ऐसा करे। यह ध्वज संहिता का अपमान है।
विज्ञापन
राजवंशी के मनोविज्ञान का प्रमाण
राजीव चंद्रशेखर ने कहा, यह एक राजवंश के मनोविज्ञान का प्रमाण है। उनके लिए उनकी तस्वीर, उनके पिता-दादी की तस्वीर, उनके नाम पर योजनाएं सबकुछ राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर है। उन्होंने कहा, अगर मैं इस तरह की चीजें करता हूं तो मुझे बहुत शर्मिंदगी होगी, लेकिन मुझे लगता है कि यह वंशवादी पार्टी के डीएनए में है कि जब आप राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे होते हैं, तब भी आप उस ध्वज को दबाना चाहते हैं और ध्वज के पीछे अपना कटआउट लगाकर ध्वज संहिता का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन