{"_id":"6940ebb7f2f22f0acd0f1a0d","slug":"controversy-over-pulling-a-woman-s-hijab-when-bihar-cm-nitish-kumar-strange-behavior-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब खींच घिरे नीतीश: कई बार सुर्खियों में रहा हैरान करने वाला बर्ताव, बिहार के CM का विवादों से पुराना नाता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिजाब खींच घिरे नीतीश: कई बार सुर्खियों में रहा हैरान करने वाला बर्ताव, बिहार के CM का विवादों से पुराना नाता
Tue, 16 Dec 2025 10:48 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:48 AM IST
सार
बिहार सरकार के एक कार्यक्रम के दौरान महिला का हिजाब खींचने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अजीबोगरीब बर्ताव किया है। वह पहले भी कई बयानों और हरकतों को लेकर विवादों में रह चुके हैं, आइए जानते हैं-
विज्ञापन
महिला का हिजाब खींचकर विवाद में आए सीएम नीतीश कुमार
- फोटो : एक्स/राजद/वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में महिला का सरेआम हिजाब खींचकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह घटना उस समय हुई, जब वह आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अब विपक्ष के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब नीतीश कुमार इस तरह के अजीबोगरीब व्यवहार के कारण विवादों में आए हों। राज्य के विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों के कई नेताओं ने उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने का भी आरोप लगाया था। आइए जाते हैं कब-कब विवादों में रहे नीतीश कुमार-
राष्ट्रगान बजा तो प्रधान सचिव से बात करने लगे..
इस साल मार्च में पटना के पाटलिपुत्र स्टेडियम में सेपक टकरा विश्व कप 2025 आयोजित किया गया था। इसके उद्घाटन के दौरान राष्ट्रगान की घोषणा होने पर नीतीश कुमार मंच से उतर गए थे। उन्होंने खिलाड़ियों से बात की। वहीं, जब राष्ट्रगान बजा तो वह मुस्कुराते हुए अपने प्रधान सचिव से बात करने की कोशिश करते रहे और मीडिया कर्मियों को नमस्ते करने लगे। इसके बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार की सेहत को लेकर सवाल करने शुरू कर दिए।
मौन के बाद अचानक ताली बजाने लगे नीतीश कुमार
इसी तरह 18 जनवरी 2025 में प्रगति यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर बयान दिया था, जिस पर काफी विवाद खड़ा था। इसके बाद 30 जनवरी को राष्ट्रपति महात्मा गांधी की स्मृति में मौन रखने के बाद नीतीश कुमार अचानक ताली बजाने लगे थे। मार्च 2025 में नीतीश कुमार होली मिलन समारोह में भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के पैर छूने लगे। नीतीश कुमार पहले भी कई बार महिलाओं पर बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं।
विज्ञापन
मंच पर पीएम मोदी की अचानक हथेली पकड़ी
पिछले साल 19 जून को नालंदा में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हथेली पकड़कर देखने लगे थे। यह देखकर प्रधानमंत्री मोदी हंसते हुए नजर आए थे।
ये भी पढ़ें: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन के आरोप में ‘द केप गोवा’ रेस्तरा सील
रावण वध समारोह के दौरान तीर फेंक दिया
इसी तरह अक्तूबर 2024 में गांधी मैदान में रावण वध समारोह था। इस दौरान उन्हें रावण पर चलाने के लिए तीर धनुष दिए गए। लेकिन उन्होंने अचानक इसे फेंक दिया। इस देखकर वहां मौजूद लोग चकित रह गए थे।
विधानसभा में अशोक चौधरी के ब्रेसलेट से खेलने लगे
पिछले साल ही नवंबर में विधानसभा में जब अशोक चौधरी संबोधित कर रहे थे। तभी नीतीश कुमार उनके पास बैठे उनके ब्रेसलेट से खेलते हुए नजर आए थे।
विधानसभा में यौनिकता से जुड़ा विवादित बयान दिया
नवंबर 2023 में बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्होंने महिला-पुरुष संबंध (प्रजनन) पर विवादित बयान दिया था। इस दौरान सदन में मौजूद महिला सदस्य झेंप गई थीं। इस बयान से भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
ताजा मामला क्या हुआ है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार महिला को नियुक्ति पत्र देने के बाद उसके हिजाब की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने इसके बारे में पूछा और हिजाब हटाने का निर्देश दिया। फिर खुद हिजाब को खींच लिया। यह घटना मुख्यमंत्री कार्यालय में 'संवाद' कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां एक हजार से अधिक आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जब हिजाब पहने नुसरत परवीन की बारी आई, तो 75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने हिजाब खींचते हुए कहा- यह क्या है? उसी समय एक अधिकारी ने महिला को जल्दी से वहां से हटाया। जबकि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के बगल में खड़े थे।
राजद ने बोला मुख्यमंत्री पर हमला
विपक्ष ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस दोनों ने ही वीडियो को अपने सोशल मीडिया खातों पर साझा किया। राजद ने अपनी पोस्ट में वीडियो साझा करते हुए लिखा, यह क्या हो गया है नीतीश जी को? मानसिक स्थिति बिल्कुल ही अब दयनीय स्थिति में पहुंच चुकी है या नीतीश बाबू अब 100% संघी हो चुके हैं?
तुरंत इस्तीफा दें नीतीश कुमार: कांग्रेस
वहीं, कांग्रेस ने इस 'बेहद शर्मनाक कृत्य' पर हमला करते हुए वीडियो साझा किया और उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने लिखा, ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। इनकी बेशर्मी देखिए- एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच लिया। बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है। सोचिए- राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी? नीतीश कुमार को इस घटिया हरकत के लिए तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। ये घटियापन माफी के लायक नहीं है।
ये भी पढ़ें: आज संसद में पेश होगा VB-G Ram G Bill: गांवों की अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख; मजबूत होगी विकसित भारत की नींव
यह महिला का सार्वजनिक उत्पीड़न: प्रियंका चतुर्वेदी
शिव सेना (उद्धव ठाकरे गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस कृत्य को 'सार्वजनिक उत्पीड़न' करार दिया। उन्होंने लिखा, यह पूरी तरह से निंदनीय है और महिला के हिजाब को जबरदस्ती खींचना, चुने हुए मुख्यमंत्री द्वारा एक महिला का सार्वजनिक उत्पीड़न है।
यह वीडियो पटना का है, जहां नितीश कुमार ने 1,283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इन नियुक्तियों में 685 आयुर्वेद डॉक्टर, 393 होम्योपैथिक और 205 यूनानी प्रणाली के डॉक्टर शामिल थे। इनमें से 10 को नीतीश कुमार ने सीधे नियुक्ति पत्र दिए, जबकि बाकी को ऑनलाइन सौंपे गए।
बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने क्या कहा?
महिला का हिजाब हटाने के मामले में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा सभी का सम्मान किया है। वह हमेशा सबको आश्वस्त करते हैं कि वह मुख्यमंत्री से कहीं अधिक एक संरक्षक हैं। वीडियो में दिख रही लड़की उनके लिए एक बच्ची की तरह है और उनका यह कृत्य स्नेहवश हो सकता है। नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों का बहुत सम्मान करते हैं और लोगों को उन पर उंगली उठाते देखना दुखद है।
खान ने आगे कहा, उन्होंने ही बिहार का विकास किया है और यह हास्यास्पद है कि विपक्ष उन पर सवाल उठा रहा है। वह हम सबके लिए पिता समान हैं और वह और सरकार हमेशा किसी भी अप्रिय घटना के होने पर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा, उनका यह कृत्य बच्ची के प्रति स्नेह था। हर चीज के कई पहलू होते हैं। मैं नीतीश कुमार का बहुत सम्मान करता हूं और उनके कार्य निष्पक्ष और विकासोन्मुखी हैं। किसी व्यक्ति का स्वभाव देखना चाहिए, वही मायने रखता है।
संबंधित वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन