{"_id":"61d69f6afef0f8093629ad9e","slug":"controversy-over-prime-minister-modi-security-former-pm-hd-devegowda-said-unfortunate-we-need-to-learn-from-the-past","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: पूर्ण प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- हमें अतीत से सीखने की जरूरत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: पूर्ण प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- हमें अतीत से सीखने की जरूरत
Thu, 06 Jan 2022 01:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:21 PM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
एचडी देवगौड़ा (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के बाद उठे विवाद पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने पीएम की सुरक्षा को लेकर उठे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कहा कि- जब भारत के सर्वोच्च कार्यकारी कार्यालय की सुरक्षा का मामला आता है, तो हमें किसी भी स्थिति में आत्मसंतुष्ट नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूर्व की घटनाओं की ओर ध्यान केंद्रित कराते हुए लिखा कि हमें अतीत से सीखने की जरूरत है।
विज्ञापन
तो पूर्व पीएम का किस ओर इशारा
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने ट्वीट कर लिखा है कि हमें अतीत से सीखने की जरूरत है। पीएम की सुरक्षा के संदर्भ में किए गए इस ट्वीट को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी पर हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दोनों प्रधानमंत्रियों की सुरक्षा में चूक की वजह से ही देश को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था। देवगौड़ा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा का मामला आता है तो हमें किसी भी मामले में संतुष्ट नहीं होना चाहिए, इस मामले पर बहस बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
क्या है मामला
बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिरोजपुर में दौरा था। भारी बारिश के कारण पीएम को सड़क मार्ग से जाना पड़ा लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला से 30 किलोमीटर दूर रास्ते में प्रदर्शनकारी मिल गए जिस कारण उनका काफिला तकरीबन 20 मिनट बेहद असुरक्षित क्षेत्र में रुका रहा। जिस इलाके में पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। लिहाजा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलावा पीएम सिक्योरिटी के तमाम अधिकारियों के चेहरे पर शिकन पैदा होना जायज था। इसके बाद से पंजाब में सियासत गरमा गई थी।
विज्ञापन