फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy over paying the birthday bill: Youths killed their own friends, four including two minors arrested

बर्थडे बिल चुकाने को लेकर हुआ विवाद: युवकों ने की अपने ही दोस्त की हत्या, दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 11:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 06 Jun 2023 11:56 AM IST
सार

31 मई को रात के आठ बजे पीड़ित अपने अन्य दोस्तों के साथ गोवांडी के शिवाजी नगर इलाके में जन्मदिन मना रहा था। चारो आरोपी वहां पहुंचे और पीड़ित को पहले बुरी तरह से मारा।

विज्ञापन
Controversy over paying the birthday bill: Youths killed their own friends, four including two minors arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन इलाके के पास चार लड़कों ने मिलकर अपने ही 20 वर्षीय दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के बाद चारों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों में दो को जेल में तो वहीं दो नाबालिग होने की वजह से उन्हें बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने 31 मई को एक ढाबे में अपने जन्मदिन की पार्टी दी थी। ढाबे का बिल 10 हजार के करीब आया, जिसे पीड़ित ने चुका दिया। हालांकि उसके दोस्तों ने बाद में उसे चुकाने का वादा किया था। पीड़ित ने बाद में जब अपने दोस्तों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से साफ इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


31 मई को रात के आठ बजे पीड़ित अपने अन्य दोस्तों के साथ गोवांडी के शिवाजी नगर इलाके में जन्मदिन मना रहा था। चारो आरोपी वहां पहुंचे और पीड़ित को पहले बुरी तरह से मारा। इसके बाद उन्होंने धारदार हथियार से उसे घायल करने के बाद चारो आरोपी वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पीड़ित को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद ही दोनों नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया था। वहीं बाकि के दो आरोपियों को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed