{"_id":"60ad75718ebc3efad14b9cbe","slug":"controversy-over-new-book-written-on-shivaji-bjp-congress-demands-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी पर लिखी नई किताब पर विवाद, भाजपा-कांग्रेस ने की पाबंदी की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवाजी पर लिखी नई किताब पर विवाद, भाजपा-कांग्रेस ने की पाबंदी की मांग
Wed, 26 May 2021 03:38 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 May 2021 03:38 AM IST
विज्ञापन
छत्रपति शिवाजी महाराज
- फोटो : Facebook/M Venkaiah Naidu
छत्रपति शिवाजी महाराज पर लिखी गई एक नई किताब पर विवाद शुरू हो गया है। मराठी के वरिष्ठ पत्रकार गिरीश कुबेर ने ‘रेनिसान्स स्टेट : दी अनरिटन स्टोरी ऑफ दि मेकिंग ऑफ महाराष्ट्र’ किताब लिखी है। इसमें संभाजी महाराज और उनकी मां सोयराबाई के बारे में कुछ बातें कही गई हैं। किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना बाजीराव पेशवा से की गई है। इन बातों को लेकर किताब पर पाबंदी की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को किताब को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए कहा कि इस किताब में छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। भाजपा विधायक अतुल भातखलकर भी किताब पर पाबंदी की मांग कर चुके हैं। शिवाजी महाराज के 13वें वंशज राज्यसभा सदस्य संभाजीराजे भोसले ने किताब के प्रकाशक को बाजार से किताब की प्रतियां वापस लेने को कहा है।
विज्ञापन