फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy over financial transactions of CM Vijayan daughter latest Big News in hindi

Big News: सीएम विजयन की बेटी की कंपनी के वित्तीय लेनदेन पर विवाद, भाजपा ने मांगा जवाब; पढ़ें देश की अहम खबर

Fri, 11 Aug 2023 07:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 11 Aug 2023 07:52 AM IST
सार

केंद्र, असम सरकार और उल्फा के बीच शांति वार्ता स्वतंत्रता दिवस के बाद राष्ट्रीय राजधानी में होगी। संगठन के नेता अनूप चेतिया ने कहा कि हम आम चुनावों से पहले सरकार के साथ किसी समाधान पर पहुंचने की उम्मीद करते हैं।

विज्ञापन
Controversy over financial transactions of CM Vijayan daughter latest Big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल में एक निजी खनिज कंपनी और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी वीणा और उनकी आईटी फर्म के बीच कुछ वित्तीय लेनदेन को लेकर विवाद छिड़ गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का सत्तारूढ़ माकपा के साथ-साथ विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के शीर्ष नेताओं के साथ लेनदेन हुआ। यह मुद्दा तब सामने आया जब हाल ही में एक मलयालम दैनिक ने रिपोर्ट दी कि कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लि. (सीएमआरएल) ने 2017 और 2020 के बीच तीन साल की अवधि के दौरान सीएम की बेटी को कुल 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया। मामले को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री विजयन पर हमला किया और उनसे अपनी बेटी के खिलाफ लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ने को कहा।

विज्ञापन

15 अगस्त के बाद होगी सरकार और उल्फा के बीच शांति वार्ता
केंद्र, असम सरकार और उल्फा के बीच शांति वार्ता स्वतंत्रता दिवस के बाद राष्ट्रीय राजधानी में होगी। संगठन के नेता अनूप चेतिया ने कहा कि हम आम चुनावों से पहले सरकार के साथ किसी समाधान पर पहुंचने की उम्मीद करते हैं। अगर वे हमारे (उल्फा समर्थक वार्ता गुट) साथ समझौते पर हस्ताक्षर करती है तो असम की समस्या सुलझ जाएगी। अनूप पूर्वोत्तर में विश्व स्वदेशी पीपुल्स फोरम के एक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि शांति वार्ता 2024 से पहले समाप्त हो जाएगी। उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने 2011 में केंद्र के साथ बातचीत शुरू की थी, लेकिन अब तक अंतिम समाधान नहीं निकला है। गुट ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से ज्यादा प्रगति नहीं हुई है। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शासनकाल के दौरान बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई थी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद हमारी चर्चा नई दिल्ली में केंद्र और असम सरकार के प्रतिनिधियों से होगी।

विज्ञापन

असम: अवैध शराब भट्ठी के टैंक की सफाई में दम घुटने से चार की मौत
असम के तिनसुकिया जिले में बृहस्पतिवार को अवैध शराब भट्ठी में टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में शराब बनाने वाली इकाई का बुजुर्ग मालिक और उसका बेटा भी शामिल है। यह घटना तलप थाना क्षेत्र के टिपुक में उस वक्त हुई, जब चारों सफाई के लिए टैंक में उतरे। एक अधिकारी ने कहा, कि संदेह है कि टैंक के अंदर किसी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोयंबटूर में कवि तिरुवल्लुवर की 25 फुट ऊंची स्टील की प्रतिमा स्थापित
कोयंबटूर में ‘स्मार्ट सिटी’ परियोजना के तहत कुरीचिकुलम झील के समीप मशहूर तमिल कवि तिरुवल्लुवर की 25 फुट ऊंची स्टील की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें वह बैठी हुई मुद्रा में हैं। शीर्ष अधिकारी ने बताया कि तिरुवल्लुवर के रचित ‘तिरुकुरल’ के 1,330 दोहों के सम्मान में 2.5 टन वजनी प्रतिमा 1,330 तमिल अक्षरों से बनी है। नगर निगम आयुक्त एम प्रताप ने कहा, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत, कुरीचिकुल समेत 7 झीलों का भी पुनरुद्धार किया है। 

बीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर बड़ी संख्या में जब्त किए हथियार
बीएसएफ के दक्षिण बंगाल सीमांत के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हथियारों की तस्करी को विफल करते हुए चार एयर राइफल (कमांडो ब्रांड) और एक देशी पिस्टल (कट्टा) जब्त किया है। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी व डीआइजी एके आर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि तस्कर इन हथियारों को भारत से बांग्लादेश ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

जयराम रमेश ने पर्यावरण की स्थायी समिति से दिया इस्तीफा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पिछले सप्ताह संसद द्वारा पारित किए गए तीन महत्वपूर्ण विधेयकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन पर स्थायी समिति को नहीं भेजने के विरोध में इस्तीफा दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार ने समिति के दायरे में आने वाले विषयों पर प्रमुख विधेयकों को उनकी समिति को नहीं भेजा था।

ट्रांसजेंडरों ने लिंग निर्धारण सर्जरी पर हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया
केरल में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को अस्पष्ट जननांग वाले बच्चों की सहमति के बिना उनकी लिंग निर्धारण सर्जरी पर हाईकोर्ट के हालिया फैसले की सराहना की। समुदाय ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन हमेशा ‘सही और सफल’ नहीं हो सकते। अदालत ने अस्पष्ट जननांग वाले सात वर्षीय बच्चे के माता-पिता की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया था।

वकील मंजूषा अजय देशपांडे बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि वकील मंजूषा अजय देशपांडे को बॉम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। उन्होंने पूर्व में एक्स पर यह जानकारी साझा की। उनकी नियुक्ति दो साल की अवधि के लिए होगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जुलाई में मंजूषा के नाम की सिफारिश की थी।

2जी मामला : राजा की रिहाई के खिलाफ 28 से नियमित सुनवाई
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा, व्यापारिक संस्थाओं और अन्य को बरी करने के विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ सीबीआई और ईडी की अपीलों पर दिल्ली हाईकोर्ट 28 अगस्त से सुनवाई करेगा। जांच एजेंसी ने विशेष वकील की नियुक्ति की प्रतीक्षा करने के लिए मामले की सितंबर तक सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed