फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy over comment on lord Ganesh continues BJP will take out a procession CPI M says it is RSS agenda

Kerala: भगवान गणेश पर टिप्पणी को लेकर नहीं थम रहा विवाद, भाजपा निकालेगी जुलूस, सीपीआईएम बोली यह RSS का एजेंडा

Sat, 05 Aug 2023 11:10 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासरगोड Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Aug 2023 11:10 PM IST
सार

भगवान गणेश पर केरल विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर की हालिया टिप्पणी पर विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल में विपक्षी पार्टी भाजपा ने शनिवार को घोषणा की कि वह 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम में विधानमंडल परिसर में 'नामजाप जुलूस निकालेगी।

विज्ञापन
Controversy over comment on lord Ganesh continues BJP will take out a procession CPI M says it is RSS agenda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भगवान गणेश पर केरल विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर की हालिया टिप्पणी पर विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल में विपक्षी पार्टी भाजपा ने शनिवार को घोषणा की कि वह 10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम में विधानमंडल परिसर में 'नामजाप जुलूस निकालेगी। भाजपा ने तब तक लगातार विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है, जब तक कि  केरल विधानसभा अध्यक्ष एएन शमसीर माफी नहीं मांग लेते।

विज्ञापन


केरल के सबसे उत्तरी जिले कासरगोड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा कि पार्टी तब तक अपना मजबूत आंदोलन जारी रखेगी जब तक कि शमसीर अपनी टिप्पणी वापस लेते हुए माफी नहीं मांग लेते। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा आठ अगस्त को विधानसभा तक विरोध मार्च निकालेगा। भाजपा 10 अगस्त को विधानसभा परिसर के सामने नामजप (मंत्र जाप) जुलूस निकालेगी। 
विज्ञापन


इस बीच, लोक निर्माण मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने टिप्पणी विवाद पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि इस मुद्दे के नाम पर अब राज्य में संघ परिवार आरएसएस के एजेंडे को लागू करने का प्रयास चल रहा है। निहित स्वार्थों का एजेंडा इस मुद्दे पर केरल समाज में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना है। साथ ही स्पीकर को समर्थन देते हुए रियास ने कहा कि शमसीर ने किसी भी धार्मिक समुदाय की मान्यताओं के खिलाफ नहीं बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ वरिष्ठ सीपीआई (एम) नेता और इसके कन्नूर जिला सचिव एम वी जयराजन ने कहा कि मार्क्सवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर अपना रुख नहीं बदला है और वह मिथक, इतिहास और विज्ञान को इस तरह देख सकती है। उन्होंने कहा कि सीपीआई (एम) ऐसी पार्टी नहीं है जो धर्मों और मान्यताओं का विरोध करती है और यह उन लोगों का सम्मान करती है जो अपने संबंधित धार्मिक विश्वास के हिस्से के रूप में अनुष्ठान करते हैं।

शमसीर की इस टिप्पणी के बाद हुआ विवाद
एर्नाकुलम जिले के स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शमसीर ने केंद्र सरकार पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उपलब्धि के बजाय बच्चों को हिंदू मिथक सिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। स्पीकर ने कहा था कि भगवान गणेश एक मिथक हैं और इस मान्यता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।  


विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और भाजपा जैसे दल भी शमसीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि भगवान गणेश और पुष्पक विमान को लेकर अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणियों से व्यथित हैं। सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) ने शमसीर की कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर संघ परिवार द्वारा उनके खिलाफ चलाए गए अभियान की कड़ी निंदा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed