फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   controversy over advertising of condoms by Sunny Leone, Religious Organizations protested

नवरात्र पर सनी लियोनी के कंडोम विज्ञापन पर विवाद, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने जताया ऐतराज

Wed, 20 Sep 2017 12:01 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Sep 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
controversy over advertising of condoms by Sunny Leone, Religious Organizations protested
नवरात्रि

गुजरात में एक कंडोम निर्माता कंपनी की ओर से नवरात्रि की शुभकामना संदेशों के साथ लगाए गए होर्डिंग्स पर विवाद खड़ा हो गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की तस्वीर वाले इन पोस्टरों पर हालांकि कहीं भी कंडोम का जिक्र नहीं है लेकिन इसकी टैगलाइन को लेकर कई धार्मिक संगठनों ने कड़ा ऐतराज दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि यह जानबूझकर किया गया है और कंपनी नवरात्रि के त्यौहार की आड़ में युवाओं को कंडोम का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। विज्ञापन में गुजराती भाषा में लिखा है ‘इस नवरात्रि खेलो, मगर प्यार से।’
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस एड को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कंपनी की ब्रैंड एंबेसडर सनी पूर्व में पोर्न स्टार रह चुकी हैं, लिहाजा लोग उन पर सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं। कई धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने केंद्र सरकार से इस विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशे से बिजनेसमैन और हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा, ‘कंडोम के ब्रैंड को प्रमोट करने के लिए जिस तरह का मैसेज लिखा है, उसने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर इन होर्डिंग्स को जल्द से जल्द नहीं हटाया गया तो हमारा विरोध आगे और बढ़ेगा।’

कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

controversy over advertising of condoms by Sunny Leone, Religious Organizations protested
नवरात्रि

उधर, केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान को लिखे एक पत्र में व्यापारियों की संस्था सीएआईटी ने अधिकारियों को कंडोम निर्माता कंपनी और इसकी ब्रैंड एंबेसडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आदेश देने का अनुरोध किया गया है।

पत्र के अनुसार, ‘त्यौहार के मौके पर गुजरात के ज्यादातर शहरों में मैनफोर्स के बैनर सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ हैं। ये युवाओं को कंडोम इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। सड़कों पर सनी लियोनी के ऐसे विज्ञापन लगाना मार्केटिंग की बेहूदा रणनीति है।’ 

सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मुताबिक, भले ही उन्होंने अपने होर्डिंग्स में कंडोम शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है लेकिन मैनफोर्स के लोगों के ऊपर ‘प्ले, लव एंड नवरात्रि’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाना उनकी नीयत को दर्शाता है।

खंडेलवाल ने कंपनी की ब्रैंड एंबेसडर सनी लियोनी पर भी निशाना साधा और इसे सबसे ज्यादा गैर-जिम्मेदाराना कृत्य बताया। उन्होंने कहा, ‘मोटा पैसा बनाने के लिए ये ब्रैंड एंबेसडर किसी भी हद तक गिर सकते हैं। फिर चाहे वह नवरात्रि जैसा धार्मिक आयोजन ही क्यों न हो। व्यापारिक संस्था ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उत्पादों से जुड़ने वाले सेलेब्रिटियों के लिए नियम-कानून बनाए जाने चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed