फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Controversy on Sharad Pawar statement on Congress now NCP says it should take criticism positively

महाराष्ट्र: पवार ने कमजोर जमींदार की तरह बताया तो भड़की कांग्रेस, राकांपा प्रवक्ता बोले- आलोचना सकरात्मक तरीके से लें

Mon, 13 Sep 2021 06:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 13 Sep 2021 06:56 PM IST
सार

शरद पवार ने पिछले सप्ताह एक मराठी न्यूज पोर्टल कहा था कि कांग्रेस ऐसे कमजोर जमींदार की तरह है, जो अब अपना घर नहीं संभाल सकता। 

विज्ञापन
Controversy on Sharad Pawar statement on Congress now NCP says it should take criticism positively
एनसीपी प्रमुख शरद पवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के हालात को लेकर शरद पवार की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को राकांपा की सफाई आई। पार्टी के नेता और राज्य में मंत्री नवाब मलिक ने कांग्रेस को आलोचना को सकारात्मक तरीके से लेने की नसीहत दे दी। साथ ही कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के पवार के प्रयासों में सभी को योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन


क्या बोले थे शरद पवार?
राकांपा और कांग्रेस दोनों ही, महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। पवार ने पिछले सप्ताह एक मराठी न्यूज पोर्टल कहा था कि कांग्रेस ऐसे कमजोर जमींदार की तरह है, जो अब अपना घर नहीं संभाल सकता। राकांपा प्रमुख ने कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस के नेता बहुत संवेदनशील हैं और किसी भी सुझाव को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। पवार ने कहा था, ‘‘हम मानते हैं कि एक समय था तब कांग्रेस की मौजूदगी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक थी। लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है।’’ 
विज्ञापन


नाराज हो गई थी कांग्रेस?
पवार के इस बयान पर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने तीखी प्रतिक्रिया दी। महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने बिना किसी का नाम लिए सोमवार को कहा कि नेता पार्टी (कांग्रेस) क्यों छोड़ रहे हैं और क्या अपने दम पर राज्यों के चुनाव जीत रहे हैं? पवार की टिप्पणी के बाद नाना पटोले ने दावा किया था कि जिन नेताओं पर पार्टी ने भरोसा किया उन्होंने अंततः धोखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की इसी नाराजगी पर नवाब मलिक ने कहा, ‘‘पवार ने अपनी आलोचना के माध्यम से इस पर प्रकाश डाला और कांग्रेस को इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के पवार के प्रयासों में कांग्रेस समेत सभी पार्टियों को योगदान देना चाहिए।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed