{"_id":"638f2855c540a874802d4ec4","slug":"controversial-posters-of-babasaheb-bhimrao-ambedkar-put-up-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Poster: तमिलनाडु में लगे विवादास्पद पोस्टर, भगवा कपड़ों में नजर आए बाबा साहेब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ambedkar Poster: तमिलनाडु में लगे विवादास्पद पोस्टर, भगवा कपड़ों में नजर आए बाबा साहेब
Tue, 06 Dec 2022 11:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंभकोणम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंभकोणम
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:29 PM IST
सार
राज्य के कुंभकोणम इलाके में इंदु मक्कल काची द्वारा लगाए गए डॉ भीमराव आंबेडकर के पोस्टर में बाबा साहेब को भगवा कपड़े पहने दिखाया गया है।
विज्ञापन
भगवा कपड़े पहने बाबा साहेब के पोस्टर लगाए गए।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरा देश आज संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके योगदान को याद कर रहा है। वहीं, तमिलनाडु के कुंभकोणम में बाबासाहेब की पुण्यतिथि पर इंदु मक्कल काची द्वारा उनके ऐसे पोस्टर चस्पा किए गए हैं, जिनपर विवाद हो सकता है। हालांकि इंदु मक्कल काची के संस्थापक अर्जुन संपत ने इन पोस्टर को लेकर कहा कि आंबेडकर एक राष्ट्रीय नेता हैं।
विज्ञापन
क्या है इन पोस्टर में
राज्य के कुंभकोणम इलाके में इंदु मक्कल काची द्वारा लगाए गए डॉ भीमराव आंबेडकर के पोस्टर में बाबा साहेब को भगवा कपड़े पहने दिखाया गया है। इंदु मक्कल काची द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों को लेकर राज्य में विवाद खड़ा हो रहा है। कई लोगों ने इन पोस्टरों को लेकर लगाने वालों की तीखी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि इसके जरिए उन्हें दक्षिणपंथी दिखाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, तमिलनाडु वीसी के प्रमुख और सांसद थोल थिरुमालावलन ने इस घटना की निंदा की है उन्होंने कहा है ति भारत के संविधान के जनक की फोटो गलत तरीके से लगाई गई है और यह फोटो उनके विचारों के खिलाफ है।
विज्ञापन