फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Contractors body chief Kempanna, best known for his 40 % commission charge against BJP govt dead

Karnataka: भाजपा की पिछली सरकार पर 40% कमीशन का आरोप लगाने वाले केम्पन्ना का निधन, CM सिद्धारमैया ने जताया शोक

Thu, 19 Sep 2024 04:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 19 Sep 2024 04:58 PM IST
सार

बता दें कि केम्पन्ना के नेतृत्व में ठेकेदार संघ ने पूर्व की भाजपा सरकार के मंत्रियों, चुने हुए जनप्रतिनिधियों और अन्य नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। संघ ने आरोप लगाया था कि ठेकेदारों से कॉन्ट्रैक्ट पाने और बिल क्लियर कराने के लिए 40 फीसदी कमीशन की मांग की जाती थी।

विज्ञापन
Contractors body chief Kempanna, best known for his 40 % commission charge against BJP govt dead
डी. केम्पन्ना। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष डी. केम्पन्ना का गुरुवार को निधन हो गया। केम्पन्ना का नाम भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान उठा था, जब उन्होंने सरकार पर कामों के लिए कथित तौर पर 40 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया था। बताया गया है कि 84 वर्षीय केम्पन्ना का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और तीन बेटियां भी हैं।
विज्ञापन


बता दें कि केम्पन्ना के नेतृत्व में ठेकेदार संघ ने पूर्व की भाजपा सरकार के मंत्रियों, चुने हुए जनप्रतिनिधियों और अन्य नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। संघ ने आरोप लगाया था कि ठेकेदारों से कॉन्ट्रैक्ट पाने और बिल क्लियर कराने के लिए 40 फीसदी कमीशन की मांग की जाती थी। इसे लेकर ठेकेदार संघ ने पीएम मोदी को भी चिट्ठी लिखी थी। 
विज्ञापन


2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी कांग्रेस ने ठेकेदार संघ के इन आरोपों को चुनावी मुद्दा बनाया था। पूरे चुनाव के दौरान अलग-अलग माध्यमों से 40 फीसदी कमीशन की कथित मांग को बार-बार उठाया गया। कर्नाटक में भाजपा की हार के पीछे इस एक अभियान को बड़ी वजह माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार में आने के बाद कांग्रेस ने इन आरोपों के आधार पर जस्टिस एचएन नागमोहन दास आयोग का गठन किया था। इसके तहत ठेकेदारों को दिए गए ठेकों में अनियमितताओं की जांच की जानी थी।

कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक
केम्पन्ना के निधन पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "आज, देश ने एक निडर आवाज को खो दिया है, जो कि किसी दबाव और लालच में नहीं झुकी। केम्पन्ना के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने पिछली सरकार के दौरान 40 फीसदी कमीशन घोटाले का खुलासा किया था, जो कि देशभर में सुर्खियों में रहा था। उन्होंने ठेकेदारी के कामों में भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने का फैसला किया।" 


डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि केम्पन्ना का निधन ठेकेदारों के संघर्ष और उनकी आवाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि केम्पन्ना इस उम्र में भी काफी सक्रिय थे और ठेकेदारों के बारे में उनके बीच कई बार बात हुई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed