फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Contract killing, business rivalry among angles being probed in Baba Siddique killing

Baba Siddique: सुपारी किलिंग, व्यापारिक होड़ या जमीन की लड़ाई... बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की वजह क्या? जानें

Sun, 13 Oct 2024 11:36 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 13 Oct 2024 11:36 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरमैल सिंह हरियाणा और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी बाबा सिद्दीकी की बीते करीब डेढ़-दो महीने से रेकी कर रहे थे और मुंबई में ठहरे हुए थे। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Contract killing, business rivalry among angles being probed in Baba Siddique killing
बाबा सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई नगरी में बीते दिन एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद, वहां की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बाबा सिद्दीकी की हत्या क्यों की गई इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले में दो शूटर को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की कई एंगल से जांच कर रही है। इसमें  सुपारी किलिंग से लेकर व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता और झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकी जैसे अलग-अलग एंगल शामिल हैं। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंपी गई जांच
वहीं, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को बांद्रा पूर्व में खेरवाड़ी सिग्नल के पास और बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के सामने गोली मारे जाने के मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग का हाथ होने की आशंका जाहिर की जा रही है। मामले की जांच मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। पुलिस हत्याकांड के तत्काल बाद गिरफ्तार दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, गिरफ्तार संदिग्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं।
विज्ञापन

 
कूपर अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम
बांद्रा के निर्मल नगर के शनिवार रात एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें रात लगभग 9.30 बजे लीलावती अस्पताल ले जाया गया। उस वक्त उनकी नाड़ी नहीं चल रही थी। उस वक्त तक सिद्दीकी का काफी खून बह चुका था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। सभी कोशिशों के बाद शनिवार रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जहां से उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109, 125 और 3(5) के साथ ही आर्म्स एक्ट की धारा 3, 25, 5 और 27 तथा महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37 और 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दो महीने से बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे आरोपी
मुंबई पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरमैल सिंह हरियाणा और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का निवासी है। आरोपी बाबा सिद्दीकी की बीते करीब डेढ़-दो महीने से रेकी कर रहे थे और मुंबई में ठहरे हुए थे। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हत्या के लिए पहले से ही पेमेंट कर दी गई थी और कुछ दिन पहले ही उन्हें हथियार मुहैया कराए गए थे।


महाराष्ट्र में अगले महीने हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
गौरतलब है कि अगले महीने राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में सियासत तेज है। ऐसे में बड़े नेता की हत्या हो जाना कानून व्यवस्था की पोल खोलने जैसा है। इस घटना के बाद राज्य की पुलिसिंग  कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed