फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Contest between Allah, Lord Rama in Bantwal seat, says Karnataka bjp MLA v sunil kumar

भाजपा विधायक बोले- इस बार अल्लाह और भगवान राम के बीच होगा चुनाव

Tue, 23 Jan 2018 08:52 PM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Tue, 23 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
Contest between Allah, Lord Rama in Bantwal seat, says Karnataka bjp MLA v sunil kumar
कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों में बंतवाला निर्वाचन क्षेत्र में अल्लाह और भगवान राम के बीच चुनाव होगा। भाजपा विधायक ने दरअसल एक राज्यमंत्री की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने अपनी लगातार जीत का श्रेय अल्लाह और मुस्लिमों को दिया था।
विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा के सदस्य वी सुनील कुमार ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले की बंतवाल सीट के चुनाव को हिंदुओं के आत्मसम्मान का सवाल बना दिया है। बता दें कि इस साल के शुरू में ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


दरअसल बंतवाल के विधायक और राज्य के मंत्री रामनाथ राय ने कहा था कि अगर मुझे बंतवाल विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक बनने का अवसर मिला है तो यह अल्लाह और यहां के मुस्लिम समुदाय के धर्मनिरपेक्ष रुख के कारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को कल्लाड़का में भाजपा रैली को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि यह चुनाव हिंदुओं के आत्मसम्मान का सवाल है। मैंने अखबार में पढ़ा और मैं आश्चर्यचकित रह गया। इस विधानसभा से छह बार जीतने वाले विधायक ने कहा कि उसे अल्लाह की दुआ से जीत हासिल हुई।

कुमार ने कहा कि मैं अपने सभी दोस्तों से अपील करता हूं कि यहां पर चुनाव भाजपा के राजेश नाईक और कांग्रेस के रामनाथ राय के बीच नहीं है। यहां पर चुनाव अल्लाह और राम के बीच है।

किसे जीतना चाहिए इसका फैसला बंतवाल को करना है। क्या हम फिर से अल्लाह को जीताएंगे या फिर एक ऐसे व्यक्ति को जीताएंगे जो कि राम को मानता है। बंतवाल के लोगों को इसका फैसला करना है। इस साल यह बंतवाल के चुनाव को मुद्दा होगा।


बता दें कि कुमार विधानसभा में भाजपा व्हिप प्रमुख भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि छह बार जीतने वाला व्यक्ति अगर कहे कि उसे हिंदु वोट नहीं चाहिए तो यह हमारे आत्मसम्मान का सवाल है। यह केवल बंतवाल के लिए ही नहीं बल्कि पूरे जिले के लिए आत्मसम्मान का सवाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed